
खय्याम अपनी अपनी पत्नी जगजीत के साथ
पिछले दिनों संगीत कंपनी सारेगामा ने "परिचय" शीर्षक से ८ "एम पी ३" की एक सीरिज लॉन्च की, इस अवसर पर सारेगामा के अतुल चूड़ामणि, नज़मा मर्चेंट, महान संगीतकार खैयाम व उनकी पत्नी गायिका जगजीत कौर भी उपस्थित थी. इन महान संगीतकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ही सारेगामा ने यह सीरिज रिलीज़ की है, जिन संगीतकारों को इस सीरिज में शामिल किया है उनमे खैयाम, रोशन, रवि, लक्ष्मीकान्त प्यारे लाल, शंकर जयकिशन, मदन मोहन, ओ पी नैय्यर और सलिल चौधरी हैं. एक "एम पी ३" की कीमत मात्र ७५ रूपए है.
महान संगीतकार खैयाम ने कहा कि, "सारेगामा के पास तो संगीत की सारी धरोहर है, इसने ये सीरीज रिलीज़ करके बहुत ही अच्छा काम किया है. इन "एम पी ३" में सभी गीत ऐसें हैं, जिन्हें श्रोता बार बार सुनना पसंद करते हैं."

अतुल चूड़ामणि, नजमा मर्चेंट, और खैयाम
-एच एस कम्यूनिकेशन




