Saturday, January 3, 2009

एस . आर. जोशी जी का देहांत



पुणे।
महाराष्ट्र राष्ट्र भाषा सभा, पुणे के सचिव श्रीमान् एस . आर. जोशी जी का देहांत कल ०२/०१/०९ को पुणे में अपने निवास स्थान पर दिल का दौरा पड़ने से हो गया। ये ७३ वर्ष के थे। हिन्दी सेवक , कर्मठ हिन्दी कार्यकर्ता क रूप में जोशी भली भांति परिचित थे। गंगाशरण सिंह पुरस्कार, दक्षिण भारतीय ज्येष्ठ हिन्दी प्रेमी पुरस्कार (कर्नाटक की संस्था की ओर से) पुरस्कृत उस महान आत्मा की शान्ति के लिए आइये हम सब प्रार्थना करें।

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)

2 पाठकों का कहना है :

Dr. sunita yadav का कहना है कि -

नव वर्ष की बधाई देने के बाद , और लगन के साथ काम करने हेतु प्रेरणा देने वाले वह महा पुरूष आज नहीं रहे जिनका स्नेह मुझ पर अंत तक बरसता रहा . उन्हें मेरा नमन व प्रणाम स्वीकार हो ... क्या कहूँ कुछ सूझ नहीं रहा ....

शैलेश भारतवासी का कहना है कि -

दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)