Showing posts with label naya jnanday. Show all posts
Showing posts with label naya jnanday. Show all posts

Thursday, March 12, 2009

शीला दीक्षित करेंगी 13 नई हिन्दी पुस्तकों का विमोचन

मित्रो,

दिनांक १४ मार्च २००८ को सुबह ११ बजे से हिन्दी भवन सभागार, आईटीओ, नई दिल्ली में भारत की अतिसम्मानित साहित्यक संस्था भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रकाशित १३ नई पुस्तकों का विमोचन दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के हाथों किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता २००६ के भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि कुँवर नारायण करेंगे।

इस कार्यक्रम में हिन्द-युग्म के कहानी-कलश के संपादक विमल चंद्र पाण्डेय के पहले कहानी-संग्रह 'डर' का विमोचन होगा। पाठक विमल जी की कहानियों से पहले से ही परिचित हैं। हिन्द-युग्म ने 'डर' कथा संग्रह की १२ में से ७ कहानियों (यथा सोमनाथ का टाइम टेबल, डर, चश्मे, 'मन्नन राय ग़ज़ब आदमी हैं', स्वेटर, रंगमंच और सफ़र) का प्रकाशन कर भी चुका है। गौरतलब है कि विमल चंद्र पाण्डेय के इस कहानी-संग्रह को वर्ष २००८ का नया ज्ञानोदय नवलेखन पुरस्कार मिला है।

इस कथा-संग्रह का ऑनलाइन विमोचन १४ मार्च की सुबह ६ बजे 'आवाज़' पर आम पाठकों-श्रोताओं के हाथों किया जायेगा। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में आप इसी कहानी-संग्रह से 'स्वेटर' कहानी का कथापाठ भी सुन सकेंगे।

हिन्द-युग्म से जुड़े एक और कहानीकार पंकज सुबीर के भी कहानी-संग्रह 'ईस्ट इंडिया कम्पनी' का विमोचन १४ मार्च के कार्यक्रम में किया जायेगा। पंकज सुबीर ग़जलशिक्षण का ऑनलाइन प्रयास भी करते रहे हैं।

इनकी इस पुस्तक का विमोचन भी १४ मार्च को ही भारतीय समयानुसार सुबह ११ बजे 'आवाज़' पर किया जायेगा। इस कार्यक्रम में इस कथा-संग्रह से कम से कम एक कहानी का कथापाठ भी पॉडकास्ट किया जायेगा। पंकज सुबीर की कथा लेखन प्रतिभा को सुनने के लिए यहाँ जायें।

हमारी कोशिश रहेगी कि वहाँ विमोचित होने वाले अधिकाधिक रचनाकारों को हिन्द-युग्म से जोड़े और उनके साहित्य को आपतक पहुँचायें।

कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा निम्नवत है-


भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित युवा रचनाकारों की पुस्तकें
कविता-
कहते हैं तब शहंशाह सो रहे थे- उमाशंकर चौधरी(पुरस्कृत)
यात्रा- रविकांत (पुरस्कृत)
खिलाड़ी दोस्त तथा अन्य कविताएं- - हरेप्रकाश उपाध्याय
अनाज पकने का समय- नीलोत्पल
जवान होते हुए लड़के का कबूलनामा- निशांत
जिस तरह घुलती है काया- वाज़दा ख़ान
पहली बार- संतोष कुमार चतुर्वेदी


कहानी

डर- विमल चंद्र(पुरस्कृत)
शहतूत- मनोज कुमार पांडेय
अकथ- रणविजय सिंह सत्यकेतु
कैरियर गर्लफ्रैंड और विद्रोह- अनुज
सौरी की कहानियां- नवीन कुमार नैथानी
ईस्ट इंडिया कम्पनी- पंकज सुबीर


आगामी 14 मार्च को हिन्दी भवन, नई दिल्ली में इन पुस्तकों का लोकार्पण श्रीमती शीला दीक्षित, मुख्यमंत्री, दिल्ली
के द्वारा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुँवर नारायण करेंगे।

आप सब सादर आमंत्रित हैं।

ब्लॉग/वेबसाइट/ऑरकुट स्क्रैपबुक/माईस्पैस/फेसबुक में इस कार्यक्रम की सूचना का पोस्टर लगाकर नये कलमकारों को प्रोत्साहित कीजिए