Friday, December 18, 2009

अविनाश वाचस्पति का व्यंग्य पाठ और मुम्बई के कवियों की काव्यवर्षा


उपहार ग्रहण करते अविनाश वाचस्पति

मुम्बई
हेमंत ऋतु की मध्यम ठण्ड में, नीली आभा लिए पहाड़ी के पास, 05 दिसंबर 2009 की शाम, मुम्बई अणुशक्ति नगर चेम्बूर में सबरस साहित्यिक समूह ने एक काव्य गोष्टी का आयोजन किया| इस गोष्ठी के कुछ दृश्य-

मुख्य अतिथि-
श्री मनोज कुमार व परिवार (लखनऊ से)
श्री चतुर्वेदी (मुम्बई अणुशक्ति नगर में वैज्ञानिक)
श्री अविनाश वाचस्पति (नई दिल्ली से)

आयोजक- सबरस साहित्यिक समूह, मुम्बई अणुशक्ति नगर, चेम्बूर
संचालक- श्री कुमार जैन
व्यवस्थापक- श्री विपुल लखनवी, कवि कुलवंत सिंह (मुम्बई अणुशक्ति नगर में वैज्ञानिक)

कार्यक्रम की शुरूवात-
शाम ढलते-ढलते, 6 बजे कार्यक्रम की शुरूआत माँ शारदा के समक्ष मुख्य अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुयी| संचालक महोदय ने देवी को माल्यार्पण किया| मुख्य अतिथिगणों का सम्मान, विपुल लखनवी ने उपहार देकर किया| श्रीमती शकुन्तला शर्मा ने अपनी शारदा वन्दना से देवी को नमन कर कविता पाठ की शुरूआत की|

कविता पाठ-
कविता पाठन एक अद्‍भुत गति से बढ़ता चला गया| श्रीमती अलका पाण्डेय ने अपनी नारी विशेष रचना से नारी जाति का गुणगान किया| अवनीश तिवारी ने आर्थिक मंदी पर अपनी दो रचनाओं से काव्य गोष्टी को समसामयिक रूप देने का प्रयास किया| नंदलाल थापर जी ने अपनी पंजाबी रचना को गाकर "मक्के की रोटी और सरसों के साग" की अमिट स्मृतियों को ताजा किया| गजलों की श्रेणी में, स्पर्श देशाई, सुरिंदर रत्ती और संचालक महोदय कुमार जैन ने रचनाएं प्रस्तुत की|

कुलवंत जी ने अपने गहरे अर्थ लिए मुक्तकों से वाह-वाह लुटी| जहां अपने राज को चलाने के लिए एक वर्ग हिन्दी विरोध करता है, वहीं एक ऐसा शख्स था जो अपनी मराठी में लिखी रचना को पढ़कर सांस्कृतिक संयोजन की मिशाल दे रहा था| मराठी रचनाकार दत्रातय शेतवादेकर ने अपनी मराठी रचना कही|
कवयित्रियों की पंक्ति में श्रीमती शैली ओझा और श्रीमती मंजू गुप्ता ने रचना पाठ किया| दिल्ली से आये अविनाश वाचस्पति ने अपना व्यंग लेख पढ़ कर गोष्टी को विविध विधा पूर्ण बना दिया| आयोजन के मुख्य प्रबंधक विपुल लखनवी ने अपने ओजपूर्ण, व्यंगात्मक रचना "खादी" से माहौल में चेतना का संचार करने का सफल प्रयास किया|
गोष्ठी की विशिष्टता संचालक की कुशल संचालन क्षमता से निखर गयी| सटीक, सार्थक और उपयुक्त पद्यात्मक टिप्पणियों से संचालक ने अंत तक गोष्ठी के बहाव की डोर को थाम कर एक सही दिशा दिया|


युवा कवि अवनीश एस॰ तिवारी व अन्य

कार्यक्रम का समापन-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मशहूर मंच कवि मनोज कुमार ने अपने शेर, ओजपूर्ण रचनाओं और अनुभवों से गोष्ठी को एक सफल निष्कर्ष प्रदान किया| अंत में लोगों ने रात्रि का भोजन साथ कर, मेल मिलाप से विदाई ली|

प्रस्तुति,
अवनीश एस तिवारी

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)

2 पाठकों का कहना है :

अवनीश एस तिवारी का कहना है कि -

इस काव्य गोष्टी में विपुल सेन लखनवी का विशेष योगदान था | मुख्य व्यवस्था उन्ही की थी | मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथी और कुशल कवि मनोज कुमारजी थे |
दोनों को बधाई |
हिंद युग्म का परिचय अनऔपचारिक तरीके से लोगों को दिया है | यदि कोई संपर्क करें तो उसका स्वागत है |

धन्यवाद |
अवनीश तिवारी

राजेंद्र अवस्थी. का कहना है कि -

वाह अवनीश जी आपको मेरा सादर प्रणाम...सराहनीय लेख है... बस कमी रचनाओं की रही...आपको मेरी असीम शुभकामनाएं..।

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)