Friday, December 4, 2009

कुलवंत सिंह को राजभाषा गौरव पुरुस्कार

हिंदी में विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए विगत कई वर्षों में किये गये अनेकानेक प्रयासों के लिये वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी कुलवंत सिंह को अपने व्यक्तिगत प्रयासों के लिए ’भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र’ द्वारा ’परमाणु ऊर्जा विभाग’ के अध्यक्ष डा अनिल काकोडकर के हाथों 22 अक्टूबर 2009 को ’राजभाषा गौरव पुरुस्कार’ से सम्मानित किया गया. डा. श्री कुमार बनर्जी, डायरेक्टर, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र के साथ.

हिंदी में विज्ञान के क्षेत्रों में किये गये (एवं किये जा रहे) कार्यों का संक्षिप्त विवरण -
१. गत १५ वर्षों से ’हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद’ में सेवाभाव से समर्पित.
२. गत ८ वर्षों से त्रैमासिक पत्रिका ’वैज्ञानिक’ पत्रिका का व्यवस्थापन.
३. गत ८ वर्षों से प्रति वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर ’डा. होमी भाभा हिंदी विज्ञान लेख प्रतियोगिता’ का आयोजन.
४. परिषद द्वारा प्रति वर्ष संचालित गोष्ठियों, सेमिनार, वार्ताओं के आयोजन में प्रमुख भूमिका एवं सहयोग
५. परमाणु ऊर्जा विभाग के स्कूली छात्रों के लिये हिंदी विज्ञान प्रश्न मंच का विस्तार मुंबई से बढ़ा कर अखिल भारतीय स्तर पर अपने विशेष प्रयासों द्वारा किया.
६. गत ६ वर्षों से इस प्रश्न मंच प्रतियोगिता का संचालन एवं क्विज मास्टर की विशेष सराहनीय भूमिका.
७. स्कूली छात्रों को इस प्रतियोगिता में सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए कुलवंत सिंह ने ’विज्ञान प्रश्न मंच’ पुस्तक लिखी.
८. डा अरविंद कुमार द्वारा लिखी ’एटम्स एंड डेवेलपमेंट’ पुस्तक का कुलवंत सिंह ने अपने सहयोगी के साथ इस पुस्तक का अनुवाद हिंदी में ’परमाणु एवं विकास’ नाम से किया.
९. कण-क्षेपण (sputtering) पर कुलवंत सिंह ने पाण्डुलिपि तैयार की है.

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)

7 पाठकों का कहना है :

Pramendra Pratap Singh का कहना है कि -

सम्‍मान और कवि कुलवंत एक दूसरे के पूरक है, अनेको सम्मान उन्‍हे मिले है, आगे भी मिले, ईश्‍वर से यही कामना है।

Dr. Zakir Ali Rajnish का कहना है कि -

कुलवंत जी, राजभाषा सम्मान प्राप्त होने की हार्दिक बधाई।

------------------
सांसद/विधायक की बात की तनख्वाह लेते हैं?
अंधविश्वास से जूझे बिना नारीवाद कैसे सफल होगा ?

Manju Gupta का कहना है कि -

कुलवंत जी ,
बल्ले -बल्ले .
आप को गौरवमय पुरस्कार -सम्मान के लिए हार्दिक बधाई.
सफलता की इन सीढ़ियों द्वारा उपलब्धियों के शिखर को छू
लें .यही मेरी शुभकामनाएं हैं .
mumbai ka naam roshan kar diya .

Anonymous का कहना है कि -

कुलवंत जी राजभाषा गौरव पुरस्कार के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!

विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि -

कुलवंत जी,हिन्दी के प्रचार और प्रसार में आपका अमूल्य योगदान है..राजभाषा गौरव पुरुस्कार’की हार्दिक बधाई।

Anonymous का कहना है कि -

कुलवंत जी को पुरस्कार मिलने पर बहुत बहुत बधाई
शुभकामनाओं के साथ
विमल कुमार हेडा

kavi kulwant का कहना है कि -

aap sabhi kaa haardik dhanyawaad...

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)