Showing posts with label Kedar Nath Singh. Show all posts
Showing posts with label Kedar Nath Singh. Show all posts

Saturday, August 7, 2010

भोजपुरी के झंडा तोहरा हाथ में बा.ओकरा के देश में फहरावs—केदारनाथ सिंह

"अमरे होखे खातिर सरहद बनावल गइल बा, का ए हमार बाबू"। इस कविता ने एक बूढ़ी माँ के कोख के दर्द को उकेर दिया। मनोज भावुक ने काव्य पाठ शुरू किया तो पूरा माहौल,शहीद बेटे की बूढ़ी माँ के व्यथा को सुन नम हो गया। मनोज की इस कविता ने वरिष्ठ कवियों का दिल जीत लिया। कविता सुनने के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. केदारनाथ सिंह ने मनोज भावुक को नारायणी साहित्य अकादमी के मंच पर सम्मानित करते हुए कहा "भोजपुरी के झंडा तोहरा हाथ में बा। ओकरा के देश में फहरावs।" वरिष्ठ आलोचक नामवर सिंह ने भी सस्नेह टिप्पणी दी कि "मनोज अपनी बोली के समर्थ कवि हैं।"
खुर्जा, उत्तर प्रदेश में नारायणी साहित्य अकादमी द्वारा कारगिल शहीद दाताराम की पावन स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में कई प्रदेश के कवियों ने शिरकत किया। हिन्दी कवि-सम्मेलन में जब भोजपुरी के कवि मनोज को काव्य-पाठ के लिये आमंत्रित किया गया तो उन्होंने बड़ी सहजता व विनम्रता से कहा कि एक शहीद की स्मृति में मेरी भोजपुरी कविता पता नहीं आप तक संप्रेषित हो पाये या नहीं हालांकि संस्था के सचिव डॉ. पुष्पा सिंह विसेन ने मनोज का हौसला बढ़ाया है कि जो विदेशों में भोजपुरी सुना सकते हैं और वहाँ के लोगों को समझा सकते हैं, तो यह तो अपना ही घर है। मनोज के काव्य-पाठ के बाद डॉ. केदार नाथ सिंह ने कहा 'खूब संप्रेषित भइल भोजपुरी कविता।'

Wednesday, December 16, 2009

भोजपुरी के प्रख्यात नाटककार भिखारी ठाकुर के जन्म-दिवस पर संगोष्ठी

भोजपुरी साहित्यिक-सांस्कृतिक मंच, जे.एन.यू., नई दिल्ली

भोजपुरी के प्रख्यात नाटककार भिखारी ठाकुर के जन्म-दिवस पर संगोष्ठी

विषय:- "भिखारी ठाकुर और भोजपुरी समाज"


आमंत्रित वक्ता:-
प्रो० केदारनाथ सिंह (प्रख्यात कवि)
प्रो० मैनेजर पाण्डेय (प्रसिद्ध मार्क्सवादी आलोचक)
प्रो० गोपेश्वर सिंह ( दिल्ली विश्वविद्यालय )
श्री संजीव (कार्यकारी संपादक,हंस)
डा० चन्द्रदेव यादव (जामिया मिल्लिया इस्लामिया,नई दिल्ली)
डा० केदार चौधरी (र.सि.कृ.महाविद्दालय,मैइल,देवरिया ,उ०प्र०)


शोध-पत्र प्रस्तुतिकरण:-
डा० धनंजय सिंह - भिखारी ठाकुर की रचना मे जन चेतना का स्वर
श्री प्रमोद कुमार तिवारी - भिखारी ठाकुर की कविता और भोजपुरी समाज
श्री मृत्युंजय प्रभाकर - भिखारी ठाकुर के नाटक और भोजपुरी लोक जीवन




स्थान:- समिति कक्ष , भाषा,साहित्य एवं संस्कृति संस्थान, जे.एन.यू., नई दिल्ली
दिनांक:- 18-12-2009
समय:- सुबह 10 बजे


आयोजक- भोजपुरी साहित्यिक-सांस्कृतिक मंच,जे.एन.यू.
http://bhojpurimanchjnu.ning.com
e-mail: bhojpurimanchjnu@gmail.com
सम्पर्क- 9871387326, 9868366736