Showing posts with label Kuldeep Sriavastava. Show all posts
Showing posts with label Kuldeep Sriavastava. Show all posts

Friday, December 31, 2010

मनोज तिवारी को भोजपुरी रतन सम्मान



नई दिल्ली: भोजपुरी गायक व सिने सुपर स्टार मनोज तिवारी को पूर्वांचल एक्सप्रेस और भोजपुरी संसार पत्रिका समूह ने भोजपुरी रतन सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्म के माध्यम से विश्व स्तर पर भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार करने हेतु दिया गया। कुछ माह पूर्व पूर्वांचल एक्सप्रेस ने भोजपुरी रतन के चुनाव के लिए एक सर्वे कराया था, जिसमें २५ भोजपुरी रतन व भोजपुरिया विभूति का चुनाव किया गया। उसमें मनोज तिवारी के लिए सबसे ज्यादा लोगो ने अपनी सहमति जताई थी। मनोज तिवारी को यह सम्मान पूर्वांचल एक्सप्रेस व भोजपुरी संसार के कुलदीप श्रीवास्तव, मीडिया क्लब ऑफ़ इंडिया के आनंद प्रकाश और जाने माने भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

मनोज तिवारी के बिग बॉस से निकलने के बाद भी पूर्वांचल ने भोजपुरिया प्रदेश में एक सर्वे कराया था जिसमें लोगों से यह पूछा गया था कि आप किसको सबसे ज्यादा पसंद करते हैं - सलमान खान या मनोज तिवारी। तो इस में भी मनोज तिवारी ने बाजी मार ली और वह सलमान खान पर बीस साबित हुए।

इसी सर्वे में यह भी पूछा गया था कि क्या मनोज तिवारी बिग बॉस के घर के अंदर भोजपुरी का प्रचार-प्रसार किये तो कुछ लोग मायूस भी थे कि उन्होंने वहाँ पर बहुत कम भोजपुरी बोली या भोजपुरी गाना कम गाया। पर अधिकतर लोगों का यही कहना था कि मनोज तिवारी ने बिग बॉस के अंदर जो छठ पूजा की वह एक तरह से भोजपुरी का हीं प्रचार-प्रसार है। और बिग बॉस के घर में छठ पूजा करना भोजपुरी भाषियों के लिए एक ऐतिहासिक घटना ही थी। सर्वे में अधिकतर लोगों का यह भी कहना था कि मनोज तिवारी को वोट कम नहीं मिले थे। उनको एक साजिश के तहत निकाला गया था। इस बात को लेकर भोजपुरिया समाज में बहुत रोष है।

Tuesday, January 12, 2010

कुलदीप श्रीवास्तव को भोजपुरी पत्रकारिता गौरव सम्मान



दिल्ली में आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन में पूर्वांचल एक्सप्रेस डॉट कॉम के प्रधान संपादक एवं भोजपुरी संसार पत्रिका के दिल्ली प्रभारी कुलदीप श्रीवास्तव को भोजपुरी पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुमुल्य एवं अप्रतिम योगदान के लिए पूर्वांचल एकता मंच ने भोजपुरी पत्रकारिता गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें सम्मान प्रदान किया प्रख्यात लोक गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी ने।

कुलदीप श्रीवास्तव के बारे में टिप्पणी करते हुए मालिनी अवस्थी ने कहा कि आज भोजपुरी पत्रकारिता को कुलदीप जैसे कर्मठ एवं जुझारू पत्रकारों की जरूरत है। पहली बार भोजपुरी फिल्म सर्वेक्षण करवाकर कुलदीप ने न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों को लोकप्रिय बनाया है वरन् आम जनता को भी टॉप हीरो-हिरोइन, गायक-गायिका एवं गीतकार आदि चुनने का अवसर दिया है। इन्हें कोटिश बधाई।

पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष श्री शिवजी सिंह ने कहा कि कुलदीप पत्रकारिता के माध्मय से न सिर्फ सामाजिक सरोकारों का निर्वाह कर रहें है वरन् भोजपुरी की लड़ाई भी लड़ रहे है। कुलदीप भोजपुरी की आवाज को दिल्ली से अमेरिका और इंग्लैण्ड तक ले जाते है, खबरों को विश्व पटल पर फैलाते हैं। इन्हीं की वजह से बजता यहॉ है तो गूँजता सात समुंदर पार है। कुलदीप श्रीवास्तव को सम्मानित कर पूर्वांचल एकता मंच गर्वांवित है।

फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिंहा, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, महुआ चैनल के चेयरमैन पीके तिवारी, भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अजीत दुबे एवं उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगदिम्बका पाल के साथ लाखों दर्शको की उपस्थिति में कुलदीप श्रीवास्तव को यह सम्मान दिया गया।