Showing posts with label Mithilesh Rameshwar Pratibha Samman. Show all posts
Showing posts with label Mithilesh Rameshwar Pratibha Samman. Show all posts

Saturday, May 7, 2011

तृतीय स्व. मिथलेश-रामेश्वर प्रतिभा सम्मान, 2011

उपर्युक्त सम्मान योजना के अंतर्गत इस वर्ष ये सम्मान बाल साहित्य एवं कार्टून विधा में देने का प्रस्ताव है। इसके लिए बाल साहित्य एवं कार्टून के क्षेत्र में विगत कम से कम 20 वर्षों से संलग्न व उल्लेखनीय उपलब्धिधारक मौलिक प्रतिभाएं अपनी श्रेष्ठ कृतियों (मूल)/प्रकाशित रचनाओं (अलग-अलग वर्षों की कम से कम 20 श्रेष्ठ रचनाओं/कार्टूनों की फोटो प्रति) के साथ अपनी प्रविष्टि स्वयं के पूर्ण विवरण, फोटो, एक स्वयं का पता लिखा जवाबी लिफाफा व पोस्टकार्ड के साथ 16 अगस्त, 2011 तक नीचे दिए गए पते पर
प्रेषित करें। यह सम्मान एक कार्यक्रम के दौरान झॉंसी या दिल्ली में सितंबर/अक्तूबर,11 माह में प्रदान किया जाएगा। इसके लिए केवल वही प्रतिभाएं अपनी प्रविष्टि प्रेषित करें जो स्वयं कार्यक्रम में पहुंचकर अपना सम्मान ले सकें। जिन प्रतिभाओं को हम सब साथ साथ का पहले ही कोई सम्मान प्राप्त हो चुका हो वे कृपया इसके लिए अपनी प्रविष्टि प्रेषित न करें। यह योजना निःशुल्क है। इसमें निर्णायकों का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। प्रविष्टि भेजते समय प्रविष्टि के लिफाफे पर ऊपर कोने में ‘स्व. मिथलेश-रामेश्वर सम्मान’ अवश्य लिखें।

प्रविष्टि भेजने का पताः एस. श्रीवास्तव,
संपादक- हम सब साथ साथ पत्रिका,
916, बाबा फरीदपुरी, पश्चिमी पटेल नगर,
नई दिल्ली-110008 मो. 9868709348, 9716654047

Wednesday, September 1, 2010

मिथलेश-रामेश्वर प्रतिभा सम्मान के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

मिथलेश-रामेश्वर प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत ऐसी मौलिक व अव्यवसायिक प्रतिभाओं से निःशुल्क प्रविष्टियॉं आमंत्रित हैं, जिन्होंने साहित्य, पत्रकारिता, संगीत, रंगमंच, चित्रकारी आदि कला के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उपर्युक्त किसी क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई हो। यह सम्मान 21 वर्ष से ऊपर आयु के एक पुरुष एवं एक महिला प्रतिभा के लिए है। इसमें शामिल होने के लिए प्रतिभाओं से उनका संपूर्ण जीवनवृत्त, पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, प्राप्त प्रमाणपत्रों एवं उनके कार्यक्रमों/गतिविधियों से संबंधित समाचारों/फोटोग्राफ्स (यदि कोई हों) की फोटो प्रतियों आदि के साथ आमंत्रित हैं। प्रतिभागीगण अपनी प्रविष्टि के साथ अपना पता लिखा व टिकट लगा एक जवाबी लिफाफा व एक पोस्टकार्ड भी प्रेषित करें। सम्मानों का निर्णय एक समिति द्वारा किया जाएगा जिसका निर्णय सभी को मान्य होगा।

प्रविष्टियॉं प्राप्त होने की अंतिम तिथिः 10 अक्तूबर, 2010

नोटः उपर्युक्त सम्मानों का वितरण संभवतः 28 नवंबर, 2010 को झॉंसी, उ. प्र. में आयोजित चित्रांश ज्योति (कायस्थ समाज की पत्रिका) के वार्षिक समारोह के अवसर पर किया जाएगा। सम्मान प्रतिभागी के समारोह में स्वयं उपस्थित होने पर ही प्रदान किया जाएगा।

पताः श्री अरुण श्रीवास्तव (संयोजक/संपादक),
द्वारा, हम सब साथ साथ पत्रिका,
916-बाबा फरीदपुरी, वेस्ट पटेल नगर,
नई दिल्ली-110008
मो. 9868709348 एवं 9968396832