डाउनलोड करने का तरीकाः डाउनलोड लिंक पर right click करके Save Target As/Save Link As/ Copy Link As का विकल्प चुनें और अपने कंप्यूटर पर प्रवेश पत्र को सुरक्षित कर लें।
'अंजना - एक विचार मंच' द्वारा 'युवा रचनाधर्मिता - हिंदी कहानी'पर एक विचारोत्तेजक सभा (आज के युवा कथाकार की हिंदी कहानी पर एक महत्वपूर्ण चर्चा ) मुख्य अतिथि - मैत्रेयी पुष्पा, विशिष्ट अतिथि - कमल कुमार, प्रेम भारद्वाज, मनीषा कुलश्रेष्ठ, अनुज व दिनेश कुमार विशिष्ट वक्ता होंगे.
इस सभा में कुछ युवा साहित्यकारों को 'डॉ अंजना सहजवाला साहित्य सम्मान' भी दिया जाएगा.
सभा के अंत में उपस्थित श्रोता विषय से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मुद्दा उठा सकेंगे. कार्यक्रम दि. 24 सितम्बर 2011, समय - सायं 5 बजे से स्थान - हिंदी भवन, विष्णु दिगंबर मार्ग, दिल्ली (निकट तिलक ब्रिज)
हिन्दी कला, साहित्य, भाषाकर्म से जुड़ी हर गतिविधि की सूचना, आने वाले कार्यक्रम की सूचना, निमंत्रण, आमंत्रण, रिपोर्ट इत्यादि hindyugm@gmail.com पर ईमेल करें। इस प्रकार आप हिन्दी प्रेमियों से सीधे जुड़ पायेंगे।