Showing posts with label Invitation. Show all posts
Showing posts with label Invitation. Show all posts

Saturday, September 24, 2011

'युवा रचनाधर्मिता - हिंदी कहानी' पर एक विचारोत्तेजक सभा का आमंत्रण


निमंत्रण 
'अंजना - एक विचार मंच'
द्वारा
'युवा रचनाधर्मिता - हिंदी कहानी'पर एक विचारोत्तेजक सभा
(आज के युवा कथाकार की हिंदी कहानी पर एक महत्वपूर्ण चर्चा )
मुख्य अतिथि - मैत्रेयी पुष्पा,
विशिष्ट अतिथि - कमल कुमार, 
प्रेम भारद्वाज, मनीषा कुलश्रेष्ठ, अनुज व दिनेश कुमार विशिष्ट वक्ता होंगे.


इस सभा में कुछ युवा साहित्यकारों को 'डॉ अंजना सहजवाला साहित्य सम्मान' भी दिया जाएगा. 


सभा के अंत में उपस्थित श्रोता विषय से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मुद्दा उठा सकेंगे.
कार्यक्रम दि. 24 सितम्बर 2011, समय - सायं 5 बजे से
स्थान - हिंदी भवन, विष्णु दिगंबर मार्ग, दिल्ली (निकट तिलक ब्रिज)


इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप अवश्य उपस्थित हों.

Thursday, June 23, 2011

निमंत्रणः विष्णु प्रभाकर स्मृति नमन



निमंत्रण
(विष्णु प्रभाकर स्मृति नमन)
परिचय साहित्य परिषद
व
रशियन कल्चरल सेंटर के सम्मिलित तत्वावधान में
दि. 23 जून 2011 को विष्णु प्रभाकर के 100 वें जन्म-दिवस के उपलक्ष में ‘विष्णु प्रभाकर स्मृति नमन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं.
गोष्ठी अध्यक्ष : डॉ. महीप सिंह.
मुख्य अतिथि : डॉ. बलदेव वंशी
विशिष्ट सान्निध्य : श्री पंकज बिष्ट
विशिष्ट वक्ता : डॉ. धर्मवीर व डॉ. अर्चना त्रिपाठी
स्थान : 24 फिरोज़शाह रोड, नई दिल्ली
दि. 23 जून 2011  -  समय : सायं 5.30 बजे.
निवेदक : उर्मिल सत्यभूषण
अध्यक्ष : परिचय साहित्य परिषद
फोन: 9910402779 (उर्मिल सत्यभूषण)
011-23329100 (रशियन कल्चरल सेंटर).

Friday, June 17, 2011

उद्‍भ्रांत की 3 पुस्तकों के लोकार्पण-कार्यक्रम का निमंत्रण

नेशनल पब्लिशिंग हाउस और हिन्दी अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में
वरिष्ठ कवि उद्‍भ्रांत की 3 पुस्तकों
(अस्ति- कविता संग्रह, अभिनव पांडव- महाकाव्य,
राधा-माधव- प्रबंध काव्य)
का लोकार्पण एवं
‘समय समाज, मिथकः उद्‍भ्रांत का कविकर्म’
विषय पर विचार-गोष्ठी।

अध्यक्ष तथा मुख्य अतिथिः डॉ. नामवर सिंह
मुख्य वक्ता: डॉ. शिवपूजन मिश्र
विशिष्ट वक्ता: डॉ. नित्यानंद तिवारी
वक्ता: डॉ. बलि सिंह
डॉ. संजीव कुमार
डॉ. लीलाधर मंडलोई
डॉ. धीरंजन मालवे

दिनांकः 17 जून 2011
समयः 5‍ः30 बजे से
स्थानः संगोष्ठी कक्ष, तृतीय तल, हिन्दी अकादमी, विष्णु दिगंबर मार्ग, नई दिल्ली-01


आप सादर आमंत्रित हैं।

Tuesday, June 14, 2011

Saturday, May 7, 2011

गुरुदेव टैगोर पर आयोजित होने वाली दो दिवसीय संगोष्ठी का निमंत्रण

(निमंत्रण-पत्र को बड़ा करके देखने और पूरा विवरण पढ़ने के लिए निम्नलिखित चित्रों पर क्लिक करें)

Friday, April 29, 2011

'सिनेमा और दलित' विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम का निमंत्रण

मित्रो,

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 120वीं जयंती, अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शताब्दी वर्ष को एक साथ मनाया जा रहा है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

दिन और समयः 1 मई 2011, शाम ठीक 6 बजे से
स्थानः अक्षरा थिएटर
बाबा खड़ग सिंह मार्ग, गेट नं 5 के आगे, राम मनोहर लोहिया अस्पताल
गोल डाक खाना के पास
नई दिल्ली-110001

कार्यक्रम- सिनेमा और दलित
वक्ता- सुधा अरोड़ा
डॉ. आनंद प्रकाश
सुजाता पारमिता
रामजी यादव

धन्यवाद ज्ञापन- आस्था आर एस

फिल्म प्रदर्शन- बवंडर
वी शैल रिजेक्ट (डॉ. जगमोहन मुंधरा द्वारा निर्देशित हिन्दी फीचर फिल्म)
रामजी यादव द्वारा निर्मित-निर्देशित वृत्तचित्र

निवेदक-
सुजाता पारमिता
विजडम ट्री

डॉ॰ आनंद प्रकाश, रामजी यादव
पीपुल्स विजन

Tuesday, April 26, 2011

डायलॉग गोष्ठी का आमंत्रण


डायलॉग गोष्ठी का आमंत्रण पत्र

Friday, April 22, 2011

आमंत्रणः नागार्जुन-जन्मशती विशेषांक के बहाने 'नागार्जुन संवाद'

10वां राष्ट्रीय विश्व भोजपुरी सम्मलेन 23 -24 अप्रैल को, ऋषिकेश में

१०वें राष्ट्रीय विश्व भोजपुरी सम्मलेन का आयोजन २३ -२४ अप्रैल को त्रिवेणी घाट,ऋषिकेश (उतराखंड ) में किया जा रहा है जिसमें देश व देश के बाहर से हज़ारों की संख्या में साहित्यकार , कलाकार, गायक और भोजपुरी प्रेमी भाग लेंगे. सम्मलेन का उदघाटन माननीय मुख्यमंत्री ,उतराखंड श्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे . मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र , अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष ,विश्व भोजपुरी सम्मलेन),अति विशिष्ट अतिथि -डा ० राजा वशिष्ठ (अमेरिका ),महामहिम राजदूत ( त्रिनिदाद) ,डा ० सरिता बुधू (मारीशस ),विशिष्ट अतिथि -श्री कमल नारायण मिश्र (प्रदेश अध्यक्ष ,उतराखंड ),श्री अरुणेश नीरन (अंतर राष्ट्रीय महासचिव ,विश्व भोजपुरी सम्मलेन ),माननीय हरीश रावत (सांसद , हरिद्वार ) और माननीय ओम प्रकाश यादव (सांसद, सीवान ) आदि उदघाटन सत्र में भाग लेंगे.
इस दो दिवसीय आयोजन में इस वर्ष भी साहित्यिक परिचर्चा , विचार गोष्ठी , लोकरंग , नटरंग , कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम होगा .

उक्त आशय की जानकारी देते हुए विश्व भोजपुरी सम्मेलन दिल्ली के अध्यक्ष श्री मनोज भावुक ने बताया कि '' विश्व भोजपुरी सम्मलेन २० करोड़ भोजपुरी भाषी लोगों का एक विश्व संगठन है तथा सोलह देश इसके सदस्य हैं . भारत एवं भारत के बाहर अब तक इसके चार विश्व सम्मेलन और नौ राष्ट्रीय अधिवेशन हो चुके हैं . इनमें भारत और मारीशस के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , मंत्री , सांसद , संस्कृतिकर्मी , कलाकार , भाषाविद एवं साहित्यकारों ने उपस्थित होकर भोजपुरी का मान बढाया है .

श्री भावुक ने आगे कहा कि ' विश्व भोजपुरी सम्मलेन भोजपुरी भाषा , साहित्य , कला , संस्कृति एवं जीवन शैली के प्रचार-प्रसार , संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित एक विश्व स्तरीय संगठन है . विश्व भर में अपने श्रम , प्रतिभा , कल्पनाशक्ति और समर्पण के कारण अपना विशेष स्थान बनाने वाले बीस करोड़ भोजपुरियों की एकता , आपसी संवाद , पहचान और अपनी मिट्टी की गंध बनाए रखने और उनके लिए एक विश्व मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सन १९९५ में सेतु न्यास मुम्बई की सहायता से संस्था की स्थापना हुई थी . मात्र पंद्रह वर्ष की अल्पावधि में सम्मेलन ने भोजपुरिया कला और संस्कृति के क्षेत्र में तो कीर्तिमान स्थापित किया ही है , लाखो लोगों को एक मंच पर जुटाकर उनकी अस्मिता का बोध भी कराया है .

Thursday, April 14, 2011

अंजना के प्रथम आयोजन का निमंत्रण


निमंत्रण

डॉ. अंजना सहजवाला
की स्मृति में स्थापित नवीन संस्था
'अंजना: एक विचार मंच'
के प्रथम समारोह में
आप सदर आमंत्रित हैं.
(यह संस्था समय समय पर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए समाज के विशिष्ट विद्वानों के व्याख्यान आयोजित करेगी).

दि. 15 अप्रैल 2011
'गाँधी शांति प्रतिष्ठान' दीन दयाल उपाध्याय मार्ग,दिल्ली सायं 5 से 0830 तक
के इस प्रथम समारोह में व्याख्यान का विषय होगा:

क्या आज़ादी के बाद से अब तक दलित की शक्ति बढ़ी है? वर्तमान परिदृश्य में दलित की स्थिति क्या है?

मुख्य अतिथि : रमणिका गुप्ता

विशिष्ट वक्ता : डॉ. अभय दुबे, डॉ. धीरूभाई शेठ, श्री कमल किशोर कठेरिया व श्रीमती अनीता भारती.

कृपया इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी उपस्थिति अवश्य दें.

निवेदक : प्रेमचंद सहजवाला

Wednesday, April 6, 2011

मिरांड हाउस में काव्यगोष्ठी, आप भी ज़रूर आएँ



लिखावट

(कविता और विचार का मंच)

मित्रो,
कविता और विचार का मंच लिखावट
और
भारती परिषद्, हिंदी विभाग, मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
के संयुक्त आयोजन में

कैम्पस में कविता

आमंत्रित कवि
इब्बार रब्बी, अर्चना वर्मा, मिथिलेश श्रीवास्तव, मुकेश मानस, रजनी अनुरागी, और मंगलेश डबराल

अध्यक्षता
इब्बार रब्बी

संचालन : चंदा सागर (संपर्क: 9871442565)

दिनांक: शुक्रवार, 8 अप्रैल, 2011
समय : 11:30 दिन से
स्थान : सेमिनार रूम, मिरांडा हाउस

आपका स्वागत है|

सादर
लिखावट / भारती परिषद्, हिंदी विभाग, मिरांडा हाउस
मिथिलेश श्रीवास्तव (संपर्क: 9868628602)

Thursday, January 27, 2011

जनवरी 2011 की 'डॉयलॉग' गोष्ठी का आमंत्रण

आगामी 29 जनवरी 2011 की शाम 5 बजे से "अकेदमी ऑफ फाइन आर्ट्स एंड लिटरेचर" के 'म्यूजियम हॉल' में 'डॉयलॉग' (काव्यगोष्ठी) में आप सादर आमंत्रित हैं। काव्यसंध्या का यह कार्यक्रम महीने के आखिरी शनिवार को पिछले छत्तीस वर्षों से आयोजित हो रहा है। जनवरी माह के 'डॉयलॉग' में हिन्द-युग्म के कवियों को काव्यपाठ करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है-

यह कार्यक्रम प्रसिद्ध कवि शमशेर बहादुर सिंह को समर्पित है। इनकी चुनी हुई कविताओं का पाठ कवि कृष्ण कल्पित करेंगे।

आमंत्रित कवि-

अवनीश गौतम, निखिल आनंद गिरि, मनु बेतखल्लुस, मुकुल उपाध्याय, सजीव सारथी, मनुज मेहता, प्रमोद कुमार तिवारी, आकांक्षा पारे और श्याम सुशील।

प्रसिद्ध कवि कुबेर दत्त कवियों के काव्यपाठ पर अपने विचार देंगे।

कार्यक्रम का संयोजन मिथिलेश श्रीवास्तव करेंगे।

दिन व समयः शनिवार, 29 जनवरी 2011, शाम 5 बजे।
स्थानः Academy of Fine Arts And Literature, 4/6 SIRI Fort Institutional Area, New Delhi-49

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- मिथिलेश श्रीवास्तव, संयोजक, डॉयलॉग, मो. 9868628602, ईमेल- mithil_shri1@yahoo.co.in

कार्यक्रम में ज़रूर पधारें।

Sunday, January 2, 2011

उत्तराखंड के पहले ब्लॉगर मीट का निमंत्रण

अपार हर्ष के साथ आपको सूचित कर रहा हूँ कि नववर्ष 2011 के आगमन पर देवभूमि उत्तराखण्ड के खटीमा नगर में एक ब्लॉगरमीट का आयोजन 9 जनवरी, 2011, रविवार को किया जा रहा है। इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।

जो मित्र किसी 9 जनवरी, 2011, रविवार को यहाँ पधार रहे हैं। उनसे निवेदन है कि वे "हिन्दी भाषा और साहित्य के विकास में ब्लॉगिंग की भूमिका" विषय पर अपना आलेख साथ में लाएँ।

जो किसी कारणवश् इस कार्यक्रम में आने में असमर्थ है। वह भी अपना आलेख rcshashtri@uchcharan.com पर प्रेषित करने की कृपा करें। इस "ब्लॉगरमीट" के पश्चात चयनित आलेखों को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की योजना है।

यहाँ न ही कुहरा है तथा न ही भयंकर सरदी है।
दिन में खूब खिली हुई धूप निकलती है।
इस गुनगुनी धूप को सेंकने में तो दोपहर में पसीना आ जाता है।


यह उत्तराखण्ड में पहला आयोजन होगा।

विस्तृत कार्यक्रम निम्नवत है-

Sunday, October 17, 2010

आमंत्रण : अ. भा. लघुकथा सम्मेलन व सम्मान समारोह, 2010

आप सभी सादर आमंत्रित हैं:

अ. भा. लघुकथा सम्मेलन व सम्मान समारोह,2010


दिनांक एवं समयः

२३ अक्तूबर २०१० को सायं ५.३० से ८.३०
चायः ५.०० बजे
स्थानः गाँधी शांति प्रतिष्ठान, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग,

(तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के बगल में, आईटीओ चौक के पास), नईदिल्ली-२



नोटः उपर्युक्त समारोह में दिल्ली सहित , हरियाणा बिहार म प्र छत्तीसगढ, प. बंगाल एवं राजस्थान आदि प्रदेशों के दो दर्जन से भी अधिक वरिष्ठ लघुकथाकारो के भाग लेने की संभावना है। इसमें उनकी लघुकथा के पाठ के साथ ही उन्हें लघुकथा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


आयोजक: हम सब साथ साथ

नई दिल्ली

मो ९८६८७०९३४८, ९९६८३९६८३२

सहयोगी प्रकाशनः राष्ट्रकिंकर (साप्ताहिक) एवं कैपिटल रिपोर्टर (मासिक), नई दिल्ली

Wednesday, September 29, 2010

नवोदित रचनाकारों और ब्लॉगरों के लिए कार्यशाला हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

सृजनात्मक लेखन कार्यशाला हेतु ब्लॉगरों से प्रविष्टि आमंत्रित

रायपुर। रचनाकारों की संस्था, प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा देश के उभरते हुए कवियों/लेखकों/निबंधकारों/कथाकारों/लघुकथाकारों/ब्लॉगरों को देश के विशिष्ट और वरिष्ठ रचनाकारों द्वारा साहित्य के मूलभूत सिद्धातों, विधागत विशेषताओं, परंपरा, विकास और समकालीन प्रवृत्तियों से परिचित कराने, उनमें संवेदना और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने, प्रजातांत्रिक और शाश्वत जीवन मूल्यों के प्रति उन्मुखीकरण तथा स्थापित लेखक तथा उनके रचनाधर्मिता से तादात्मय स्थापित कराने के लिए अ.भा.त्रिदिवसीय (13, 14, 15 नवंबर, 2010) सृजनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन बिलासपुर में किया जा रहा है । इस अखिल भारतीय स्तर के कार्यशाला में देश के 75 नवोदित/युवा रचनाकारों को सम्मिलित किया जायेगा।

संक्षिप्त ब्यौरा निम्नानुसार है-

प्रतिभागियों को 20 अक्टूबर, 2010 तक अनिवार्यतः निःशुल्क पंजीयन कराना होगा। पंजीयन फ़ार्म संलग्न है।
प्रतिभागियों का अंतिम चयन पंजीकरण में प्राप्त आवेदन पत्र के क्रम से होगा।
पंजीकृत एवं कार्यशाला में सम्मिलित किये जाने वाले रचनाकारों का नाम ई-मेल से सूचित किया जायेगा।
प्रतिभागियों की आयु 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक ना हो।
प्रतिभागियों में 5 स्थान हिन्दी के स्तरीय ब्लॉगर के लिए सुरक्षित रखा गया है।
प्रतिभागियों को संस्थान/कार्यशाला में एक स्वयंसेवी रचनाकार की भाँति, समय-सारिणी के अनुसार अनुशासनबद्ध होकर कार्यशाला में भाग लेना अनिवार्य होगा।
प्रतिभागी रचनाकारों को प्रतिदिन दिये गये विषय पर लेखन-अभ्यास करना होगा जिसमें वरिष्ठ रचनाकारों द्वारा मार्गदर्शन दिया जायेगा।
कार्यशाला के सभी निर्धारित नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।
प्रतिभागियों को सैद्धांतिक विषयों के प्रत्येक सत्र में भाग लेना अनिवार्य होगा। अपनी वांछित विधा विशेष के सत्र में वे अपनी इच्छानुसार भाग ले सकते हैं।
प्रतिभागियों के आवास, भोजन, स्वल्पाहार, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह की व्यवस्था संस्थान द्वारा किया जायेगा।
प्रतिभागियों को कार्यशाला में संदर्भ सामग्री दी जायेगी।
प्रतिभागियों को अपना यात्रा-व्यय स्वयं वहन करना होगा।
प्रतिभागियों को 12 नवंबर, 2010 शाम 5 बजे के पूर्व कार्यशाला स्थल - बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में अनिवार्यतः उपस्थित होना होगा। पंजीकृत/चयनित प्रतिभागी लेखकों को कार्यशाला स्थल (होटल) की जानकारी, संपर्क सूत्र आदि की सम्यक जानकारी पंजीयन पश्चात दी जायेगी।

प्रस्तावित/संभावित विषय एवं विशेषज्ञ लेखक

दिनाँक 13 नवंबर, 2010
रचना की दुनिया – दुनिया की रचना – श्री चंद्रकांत देवताले – विश्वनाथ प्रसाद तिवारी – प्रभाकर श्रोत्रिय
रचना में यथार्थ और कल्पना – श्री राजेन्द्र यादव – नीलाभ – केदारनाथ सिंह
रचना और प्रजातंत्र – श्री अखिलेश – रघुवंशमणि – परमानंद श्रीवास्तव
रचना और भारतीयता – श्री नंदकिशोर आचार्य – श्री अरविंद त्रिपाठी – विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
रचना : महिला, दलित और आदिवासी –– सुश्री अनामिका - कात्यायनी - मोहनदास नैमिशारण्य
रचना और मनुष्यता के नये संकट - श्री विनोद शाही- श्रीप्रकाश मिश्र – सीताकांत महापात्र

दिनाँक 14 नवंबर, 2010
रचना और संप्रेषण – श्री कृष्ण मोहन – ज्योतिष जोशी – मधुरेश
शब्द, समय और संवेदना – श्री नंद भारद्वाज - श्रीभगवान सिंह – ए.अरविंदाक्षन
कविता की अद्यतन यात्रा – श्री वीरेन्द्र डंगवाल – ओम भारती - अशोक बाजपेयी
कविता - छंद और लय – श्री दिनेश शुक्ल – राजेन्द्र गौतम – डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र
कैसा गीत कैसे पाठक ? - श्री राजगोपाल सिंह – यश मालवीय – माहेश्वर तिवारी
कहानी-विषयवस्तु, भाषा, शिल्प – श्री शशांक – डॉ. परदेशीराम वर्मा – गोविन्द मिश्र

दिनाँक 15 नवंबर, 2010
कहानी की पहचान – सुश्री उर्मिला शिरीष - सूरज प्रकाश – सतीश जायसवाल
लघुकथा क्या ? लघुकथा क्या नहीं ? – श्री अशोक भाटिया – फ़ज़ल इमाम मल्लिक - बलराम
आलोचना क्यों, आलोचना कैसी? श्री शंभुनाथ – डॉ. रोहिताश्व - विजय बहादुर सिंह
ललित निबंध : कितना ललित-कितना निबंध – श्री नर्मदा प्रसाद उपा.-अष्टभुजा शुक्ल – डॉ.श्रीराम परिहार

(अंतिम नाम निर्धारण स्वीकृति/अस्वीकृति उपरांत)

संपर्क सूत्र

जयप्रकाश मानस

कार्यकारी निदेशक
प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान, छत्तीसगढ़
एफ-3, छगमाशिम, आवासीय परिसर, पेंशनवाड़ा, रायपुर, छत्तीसगढ – 492001
ई-मेल-pandulipipatrika@gmail.com
मो.-94241-82664
बिलासपुर
श्री सुरेन्द्र वर्मा, मो.-94255-70751
श्री राजेश सोंथलिया, 9893048220

पंजीयन हेतु आवेदन पत्र फार्म नमूना

01. नाम -
02. जन्म तिथि व स्थान (हायर सेंकेंडरी सर्टिफिकेट के अनुसार) -
03. शैक्षणिक योग्यता –
04. वर्तमान व्यवसाय -
05. प्रकाशन (पत्र-पत्रिकाओं के नाम) –
06. प्रकाशित कृति का नाम –
07. ब्लॉग्स का यूआरएल – (यदि हो तो)
08. अन्य विवरण ( संक्षिप्त में लिखें)
09. पत्र-व्यवहार का संपूर्ण पता (ई-मेल सहित) –
हस्ताक्षर

Tuesday, September 28, 2010

निमंत्रणः एक शाम एक कथाकारः अब्दुल बिस्मिल्लाह का कहानीपाठः 29 सितम्बर 2010, शाम 5‍ः30 बजे, गांधी शांति प्रतिष्ठान, दिल्ली



पीपुल्स विजन, दिल्ली और Hindyugm.com 29 सितम्बर 2010 की शाम 5‍ः30 बजे से गांधी शांति प्रतिष्ठान, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में वरिष्ठ कहानीकार 'अब्दुल बिस्मिल्लाह' का कथापाठ आयोजित कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये दोनों संस्थाएँ पिछले माह से गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के सहयोग से 'एक शाम एक कथाकार' नाम से किसी एक कहानीकार को समर्पित कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित कर रही हैं, जिसमें कोई एक कहानीकार खुद ही अपनी कहानियों का पाठ करता है और उपस्थित श्रोता और विशेषज्ञ उसपर अपने विचार देते हैं।

इस कार्यक्रम की दूसरी कड़ी का संपूर्ण विवरण निम्नवत है-


पीपुल्स विजन, दिल्ली, हिन्द-युग्म, दिल्ली
और
गांधी शांति प्रतिष्ठान

द्वारा आयोजित

'एक शाम एक कथाकार' कार्यक्रम में

अब्दुल बिस्मिल्लाह के कहानी-पाठ

एवं परिचर्चा में आप सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम विवरण

कहानी पाठ- अब्दुल बिस्मिल्लाह

परिचर्चा- जयप्रकाश कर्दम, नीलाभ


स्थान- गांधी शांति प्रतिष्ठान

दीनदयाल उपाध्याय मार्ग

नई दिल्ली- 110001

समय- शाम 5:30 बजे

दिनांक- बुधवार, 29 सितम्बर 2010

आपकी उपस्थिति हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

संयोजक-

सुरेन्द्र कुमार, 9312974018

रामजी यादव, 9015634902

शैलेश भारतवासी, 9873734046

निवेदक-

आनंद प्रकाश

अध्यक्ष, पीपुल्स विजन, दिल्ली

कार्यक्रम में ज़रूर पधारें। अगर आप फेसबुक पर हैं तो अपने आने की सूचना वहाँ भी दे सकते हैं।

Sunday, August 15, 2010

विख्यात साहित्यकार श्री अमृतलाल नागर की जयंती पर समिति मे एक विशेष कार्यक्रम मंगलवार को

श्री नागर की सुपुत्री एवं प्रसिद्ध फिल्म लेखिका डॉ.अचला नागर अपने बाबूजी की स्मृतियाँ बाँटेंगी

अपनी अनूठी भाषा शैली से भारत की बहुरंगी संस्कृति और विरासत से पाठकों का जीवंत साक्षात्कार कराने वाले अप्रतिम साहित्यकार श्री अमृतलालजी नागर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.मालवा रंगमंच समिति के साथ संयुक्त रूप से संयोजित ये कार्यक्रम दि १७ अगस्त, मंगलवार की शाम ६ बजे रवीन्द्रनाथ टैगोर मार्ग स्थित समिति के सभागृह मे होगा.इस कार्यक्रम मे श्रीनागरजी की सुपुत्री एवं निकाह, बाबुल, ईश्वर तथा बागवान जैसी मशहूर फिल्मो और कई चर्चित टी.वी धारावाहिको की लेखिका ड़ा. अचला नागर मुख्य वक्ता के रूप से उपस्थित रहेंगी.

समिति के प्रधानमंत्री श्री बसंतसिंह जौहरी, साहित्यमंत्री ड़ा. पद्मासिंग एवं मालवा रंगमंच समिति के अध्यक्ष श्री केशव राय ने बताया कि पद्मभूषण तथा सोवियत लैण्ड नेहरू पुरस्कार सहित देश विदेश मे कई अलंकरणों से सम्मानित श्री अमृतलालजी नागर की ९४ वी जयन्ती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम मे उनकी सुपुत्री ड़ा.अचलाजी अपने बाबूजी से जुडी यादे, उनकी बाते और उनके व्यक्तित्व के कई अनछुए पहलुओ को साझा करेंगी. वे इस अवसर पर श्री नागरजी की लिखी कुछ चर्चित पुस्तकों के अंशो का पाठ करेंगी और उनकी साहित्यिक प्रतिबध्दता की चर्चा भी करेंगी. इस तरह इस कार्यक्रम के बहाने शहर के साहित्य प्रेमी श्री नागर के व्यक्तित्व और कृतित्व के कई पहलुओ से रु-ब-रु हो सकेंगे. आपने बताया कि स्व.अमृतलाल नागरजी का हिन्दी साहित्य मे एक विशिष्ट स्थान है. शतरंज के मोहरे, सुहाग के नूपुर, सात घूँघट वाला मुखड़ा, मानस का हंस, और नाच्यौ बहुत गोपाल जैसी अप्रतिम साहित्यिक कृतियों के लेखक श्री नागर ने अपनी लेखनी से साहित्य की सभी प्रमुख विधाओं जैसे उपन्यास, निबन्ध, रेखाचित्र, संस्मरण, जीवनी तथा व्यंग्य को समृद्ध किया है.

शब्द परम्परा के उनके संस्कार ड़ा. अचला नागर को विरासत मे मिले है. टी.वी और फिल्मो के लिये कहानी और संवाद लिखने के अलावा वे साहित्यिक सृजन मे भी जुटी है.कुछ समय पहले उनके द्वारा लिखित पुस्तक “अमृतलाल नागर की बाबूजी बेटाजी एंड कंपनी” काफी चर्चित हुई थी.निकाह, बाबुल और बागवान जैसी फिल्मो की कहानी और आखिर क्यौ, अमीर गरीबी, नगीना और निगाहें जैसी मशहूर फिल्मो के संवाद उन्हीं की कलम से निकले है.

प्रचारमंत्री,प्रधानमंत्री
श्रीमध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर

Monday, June 21, 2010

आमंत्रणः प्रेमचंद सहजवाला की अंग्रेज़ी पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम का

प्रेमचंद सहजवाला को ‘परिचय साहित्य परिषद’ सम्मान व Diamond Pocket Books से हाल ही में प्रकाशित उनकी अंग्रेज़ी पुस्तक ‘Mumbai Kiski & Other Articles’ का लोकार्पण समारोह दि. 22 जून 2010 को सायं 5.30 से 8.00 बजे तक नई दिल्ली के 24 फेरोजशाह रोड स्थित Russian Cultural Centre में आयोजित होने जा रहा है. लोकार्पण जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के School of Languages के प्रो. चमन लाल के कर-कमलों द्वारा होगा. इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री उदय प्रताप सिंह व प्रसिद्ध डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता डॉ. लवलीन थदानी विशिष्ट अतिथि होंगे.

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Tuesday, May 4, 2010

अ. भा. लघुकथा सम्मेलन व सम्मान समारोह

लघुकथाकारों को उचित मंच एवं मान देने के क्रम में हम सब साथ साथ द्वारा अनुमानतः अक्तूबर, 2010 में सहभागिता के आधार पर अ. भा. लघुकथा सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें ऐसे सभी लघुकथाकार शामिल हो सकेंगे जिनकी कम से कम 10 श्रेष्ठ/सराहनीय लघुकथाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हों। यदि किसी लघुकथाकार की पुस्तक भी प्रकाशित हुई होगी तो सम्मान हेतु उसे वरीयता दी जाएगी। लघुकथाकारों को अपनी प्रविष्टि के साथ कम से कम 10 प्रकाशित लघुकथाओं की फोटो प्रति (प्रकाशन तिथि व पत्र/पत्रिका के नाम सहित) एवं विगत 10 वर्षों में प्रकाशित लघुकथा की पुस्तक यदि कोई हो की एक प्रति, स्वयं का फोटो, संक्षिप्त परिचय, पता लिखा एवं टिकट लगा एक पोस्ट कार्ड व एक लिफाफा भी भेजना होगा। चयनित लघुकथाकारों को अपनी लगभग 200 शब्दों में लिखी प्रकाशित/अप्रकाशित एक/दो लघुकथा का मंच पर पाठ भी करना होगा। अतः उसे पाठ किए जाने योग्य लघुकथाओं की एक-एक प्रति भी प्रविष्टि के साथ भेजनी होगी। ये लघुकथाएं राष्ट्रीय, सामाजिक या किसी अन्य प्रेरक विषय पर हो सकती हैं। सम्मान हेतु चयनित लघुकथाकारों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र आदि सामग्री मौके पर ही प्रदान की जाएंगी। किसी प्रतिभागी के किसी वास्तविक कारण के चलते कार्यक्रम में भाग न लेने की स्थिति में उसे केवल प्रशस्ति पत्र ही भेजा जा सकेगा।

इस समारोह व सम्मान कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को (हम सब साथ साथ के सदस्यों को 250/-रुपए एवं गैर सदस्यों को 350/-रुपए) सहभागिता शुल्क के रूप में देना होगा। इस शुल्क में प्रतिभागी का कार्यक्रम के दौरान भोजन/जलपान आदि का व्यय शामिल होगा। यह शुल्क प्रविष्टि के साथ न भेज कर सम्मेलन व सम्मान हेतु चयन होने की सूचना मिलने के पश्चात प्रेषित करना होगा। यदि कोई प्रतिभागी प्रविष्टि के साथ अपना शुल्क भेजता है परन्तु उसका चयन सम्मेलन व सम्मान हेतु नहीं हो पाता है तो उसका शुल्क वापस कर दिया जाएगा। ग़रीबी रेखा से नीचे का जीवन जीने वाले या 65 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ लघुकथाकार, जिनकी लघुकथा पर कम से कम दो स्तरीय पुस्तकें/संग्रह प्रकाशित हो चुकी हों, का चयन होने की स्थिति में उनके इसका प्रमाण प्रस्तुत करने पर उनसे कोई सहभागिता शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्राप्त प्रविष्टियों व लघुकथाओं का चयन एक निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा और उनका निर्णय सभी को मान्य होगा।

प्रविष्टियॉं भेजने की अंतिम तिथिः 10 अगस्त, 2010

नोटः कृपया प्रविष्टियॉं हम सब साथ साथ के पते पर प्रेषित की जाएं और प्रविष्टि के लिफाफे पर ‘लघुकथा सम्मान हेतु प्रविष्टि’ लिखें।

पताः संपादक/संयोजक, हम सब साथ साथ पत्रिका,

916-बाबा फरीदपुरी, वेस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008 मो. 9968396832, 9868709348 ईमेल- hsss2004@indiatimes.com, kalapariwar@rediffmail.com

Thursday, April 15, 2010

आमंत्रणः 'परिचय साहित्य परिषद' लोकार्पण समारोह

(15 Apr 2010 - Russian Cultural Centre, 24 Ferozeshah Road, New Delhi Time 5.30 PM. )

1. 'परिचय' द्वारा हाल ही में प्रकाशित कविता संग्रह 'परिचय राग - 2' का लोकार्पण समारोह दि. 15 Apr. 2010 शाम 5.30 बजे Russian Cultural Centre, 24 Ferozeshah Road New Delhi में आयोजित किया जा रहा है. परिचय राग - 2 में 17 कवियों की कवितायेँ संकलित हैं. लोकार्पण के बाद सभी संकलित कवि अपनी रचनाएँ पढेंगे.

2. Russian Cultural Centre की उप-निदेशिका (Deputy Director) मारिया पावलोवा, जो अपना कार्यकाल संपन्न कर के वापस रूस जा रही हैं, का विदाई समारोह (Farewell) भी होगा.

इस समारोह में Russian Cultiural Centre के निदेशक डॉ. फ्योदोर रोज़ोवसकी मुख्य अतिथि होंगे तथा सुविख्यात साहित्यकार श्री बाल्स्वरूप राही, श्री उदयप्रताप सिंह, व श्री रविन्द्र श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रूप में उपस्थित होंगे.

आप सभी इस समारोह में सादर आमंत्रित हैं.

निवेदक - प्रेमचंद सहजवाला,
कृते उर्मिल सत्यभूषण, अध्यक्ष 'परिचय' साहित्य परिषद'.