Showing posts with label Thakre. Show all posts
Showing posts with label Thakre. Show all posts

Thursday, February 25, 2010

विदेशों में भी हो रहा ठाकरे का विरोध, 100 पत्र दुबई से भेजे



जय भोजपुरी परिवार के द्वारा चलाये गए ठाकरे के खिलाफ विरोध पत्र अभियान जिसकी खबर हिन्दयुग्म पर प्रकाशित हुई थी, लागातार सफलता के नए नए आयाम गढ़ रहा है। खबर का असर कुछ इस तरह रहा की पत्र अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। जय भोजपुरी परिवार के सदस्यों ने जिस अभियान की शुरुआत १४ जनवरी के मिलन समारोह से की थी उसका असर सिर्फ भारत ही नहीं वरन दुनिया के अलग अलग देशों में रह रहे अप्रवासी भारतीयों पर भी हो रहा है। तत्कालीन सूचना के मुताबिक़ हाल हीं में संयुक्त अरब अमीरात से लगभग १०० पत्र प्रधान मंत्री कार्यालय में पोस्ट किये गएँ हैं। जिसमें केवल उत्तर भारतीय ही नहीं वरन देश के हर क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। जय भोजपुरी के दुबई में स्थानीय प्रतिनिधि जीतेन्दर जी चौहान के मुताबिक़ बहुत जल्दी ही और भी लोग पत्र अभियान में हिसा लेंगे। जय भोजपुरी ने विदेशों में भी अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से विरोध पत्र अभियान को तीव्र एवं प्रभावी करने के लिए नयी मुहीम छेड़ रखी है ! इसके पूर्व भी ठाकरे विरोधी तमाम अभियान चला चुका जय भोजपुरी परिवार अब इस काम के लिए आम जन मानस तक अपनी मुहीम तेज़ कर रखी है। इस मुहीम की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें न सिर्फ उत्तर भारतीय बल्कि देश के एनी हिस्सों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु, केरला, यहाँ तक कि महाराष्ट्र से भी इस मुहीम में शामिल हो रहे हैं। हालांकि इस तरह के मुहीम चलाने के लिए जय भोजपुरी परिवार को फोन एवं मेल के जरिये धमकियां भी मिल चुकी है। इन तमाम धमकियों से बेपरवाह जय भोजपुरी परिवार इस अभियान को राष्ट्रीय अभियान के तौर पर देख रहा है। चूँकि यह बताने कि जरुरत नहीं है कि आज ठाकरे परिवार राष्ट्रीय अखण्डता में कितना बड़ा खतरा है। आप सभी पाठकों से गुजारिश है कि इस पत्र अभियान का हिस्सा बनते हुए एक सजग राष्ट्र प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। आपका एक पत्र उन गैर राष्ट्रीय सोच रखने वाले तत्वों के मुँह पर करारा तमाचा होगा ! बहुत जल्द ही आप सबके सहयोग से जय भोजपुरी परिवार के समर्थन में देश विदेश से लोग भारी संख्या में आगे आयेंगे और इन दूषित एवं राष्ट्रीय एकता में बाधक तत्वों के खिलाफ मुहीम छेड़ेंगे। यह मुद्दा सिर्फ जय भोजपुरी परिवार का ही नहीं वरन सम्पूर्ण राष्ट्र का है जिसमे सम्पूर्ण राष्ट्र को सजग होने कि जरूरत है। अगर आज राष्ट्र सजग नहीं हुआ तो ये असामाजिक एवं ओछी राजनीति चमकाने वाले तत्व देश को दीमक कि तरह चाट जायेंगे और फिर हमारे पास कहने सुनाने को कुछ नहीं बचेगा। केंद्र में एवं राज्य में सता में होते हुए भी सत्ताधारी दल के कान पर जू नहीं रेंग रहा है। अत: हम इस विरोध पत्र के माध्यम से सिर्फ ठाकरे परिवार ही नहीं वरन पुरे राष्ट्र के मतदान से सता के गलियारे तक पहुंचे लोगों को भी चेतावनी देना चाहते हैं कि अगर अब भी कोई कदम नहीं उठाया गया तो शायद लोगों का सता से विशवास ही न उठ जाए। अत: आप सबसे निवेदन है कि इस पत्र अभियान का हिस्सा बनते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बरकरार रखने हेतु आगे आयें।

शिवानंद द्विवेदी "सहर" saharkavi111@gmail.com

Friday, February 19, 2010

ठाकरे परिवार के खिलाफ खड़े हुए आम भोजपुरिया लोग, प्रधानमंत्री को लिखा विरोध पत्र

एक लाख पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री को भेजने की अपील



विगत चौदह फरवरी को दिल्ली के आई .टी .ओ स्थित राजेन्द्र भवन में जय भोजपुरी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एक सोशल भोजपुरी वेबसाइट के सदस्यों ने भाग लिया। समारोह की शुरूआत सदस्यों के आपसी मेल-जोल एवं परिचय आदान-प्रदान से हुई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जय भोजपुरी के सक्रीय सदस्य श्री सुधीर कुमार ने राज ठाकरे एवं बाल ठाकरे द्वारा जारी राष्ट्र विरोधी कुकृत्यों के सार्वभौमिक विरोध से की। समारोह को संबोधित करते हुए सुधीर कुमार ने कहा की अब वो समय आ गया है जब आम जनता को इन राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। इसी क्रम में सुधीर कुमार ने यह भी कहा की हमारा प्रथम लक्ष्य तीन माह के अन्दर लगभग एक लाख विरोध पत्र प्रधानमंत्री महोदय तक प्रेषित करना है। इस अभियान में आम जनसमुदाय का सहयोग अनिवार्य एवं आपेक्षित है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सत्येन्द्र जी ने भी सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम का प्रथम चरण समाप्त होते ही श्री मोंटू सिंह जी ने सबको लिट्टी चोखा खाने के लिए निमंत्रित किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरूआत विरोध पत्र लेखन से हुई जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने ठाकरे परिवार के प्रति प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर अपना विरोध प्रदर्शित किया। इसी कड़ी में तमाम सदस्यों ने अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किये।
समारोह का अंतिम चरण भोजपुरी संगीत के उभरते कलाकारों के गीत संगीत के नाम रहा। इस क्रम में नवोदित भोजपुरी गायक पंकज प्रवीण के आगामी एल्बम "चाहत में सनम" के बारे में सूचित किया गया। साथ ही भोजपुरी गायिका भानुश्री ने अपनी एल्बम "ए डार्लिंग" की एक-एक सी.डी सबको भेंट की। कार्यक्रम के अंतिम संबोधन में सभी ने विरोध पत्र के लिए आम जन समुदाय को प्रेरित करने का संकल्प लिया। आप सभी पाठकों से अनुरोध है की इस राष्ट्रहित में जारी विरोध अभियान में हिस्सा लेते हुए इस अभियान को सफल बनाए।

अगर आप खुद ही पत्र लिख कर पोस्ट करना चाहते हैं तो अपना सन्देश लिख कर (किसी भी भाषा में) निम्नलिखित पते पर भेंजे-

प्रधानमंत्री कार्यालय
साउथ ब्लाक, रायसिना हिल्स
नई दिल्ली 110101

अगर आप स्वयं पत्र लिख पाने में असमर्थ हैं तो कृपया अपना नाम, पूरा पता kumar@bhojpuria.com पर अपने सन्देश के साथ मेल करें। ज्यादा जानकारी के लिए सीधा संपर्क करें --9716248802
शिवा नन्द द्विवेदी "सहर"