Showing posts with label Uttarakhand. Show all posts
Showing posts with label Uttarakhand. Show all posts

Friday, April 22, 2011

10वां राष्ट्रीय विश्व भोजपुरी सम्मलेन 23 -24 अप्रैल को, ऋषिकेश में

१०वें राष्ट्रीय विश्व भोजपुरी सम्मलेन का आयोजन २३ -२४ अप्रैल को त्रिवेणी घाट,ऋषिकेश (उतराखंड ) में किया जा रहा है जिसमें देश व देश के बाहर से हज़ारों की संख्या में साहित्यकार , कलाकार, गायक और भोजपुरी प्रेमी भाग लेंगे. सम्मलेन का उदघाटन माननीय मुख्यमंत्री ,उतराखंड श्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे . मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र , अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष ,विश्व भोजपुरी सम्मलेन),अति विशिष्ट अतिथि -डा ० राजा वशिष्ठ (अमेरिका ),महामहिम राजदूत ( त्रिनिदाद) ,डा ० सरिता बुधू (मारीशस ),विशिष्ट अतिथि -श्री कमल नारायण मिश्र (प्रदेश अध्यक्ष ,उतराखंड ),श्री अरुणेश नीरन (अंतर राष्ट्रीय महासचिव ,विश्व भोजपुरी सम्मलेन ),माननीय हरीश रावत (सांसद , हरिद्वार ) और माननीय ओम प्रकाश यादव (सांसद, सीवान ) आदि उदघाटन सत्र में भाग लेंगे.
इस दो दिवसीय आयोजन में इस वर्ष भी साहित्यिक परिचर्चा , विचार गोष्ठी , लोकरंग , नटरंग , कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम होगा .

उक्त आशय की जानकारी देते हुए विश्व भोजपुरी सम्मेलन दिल्ली के अध्यक्ष श्री मनोज भावुक ने बताया कि '' विश्व भोजपुरी सम्मलेन २० करोड़ भोजपुरी भाषी लोगों का एक विश्व संगठन है तथा सोलह देश इसके सदस्य हैं . भारत एवं भारत के बाहर अब तक इसके चार विश्व सम्मेलन और नौ राष्ट्रीय अधिवेशन हो चुके हैं . इनमें भारत और मारीशस के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , मंत्री , सांसद , संस्कृतिकर्मी , कलाकार , भाषाविद एवं साहित्यकारों ने उपस्थित होकर भोजपुरी का मान बढाया है .

श्री भावुक ने आगे कहा कि ' विश्व भोजपुरी सम्मलेन भोजपुरी भाषा , साहित्य , कला , संस्कृति एवं जीवन शैली के प्रचार-प्रसार , संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित एक विश्व स्तरीय संगठन है . विश्व भर में अपने श्रम , प्रतिभा , कल्पनाशक्ति और समर्पण के कारण अपना विशेष स्थान बनाने वाले बीस करोड़ भोजपुरियों की एकता , आपसी संवाद , पहचान और अपनी मिट्टी की गंध बनाए रखने और उनके लिए एक विश्व मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सन १९९५ में सेतु न्यास मुम्बई की सहायता से संस्था की स्थापना हुई थी . मात्र पंद्रह वर्ष की अल्पावधि में सम्मेलन ने भोजपुरिया कला और संस्कृति के क्षेत्र में तो कीर्तिमान स्थापित किया ही है , लाखो लोगों को एक मंच पर जुटाकर उनकी अस्मिता का बोध भी कराया है .

Sunday, January 2, 2011

उत्तराखंड के पहले ब्लॉगर मीट का निमंत्रण

अपार हर्ष के साथ आपको सूचित कर रहा हूँ कि नववर्ष 2011 के आगमन पर देवभूमि उत्तराखण्ड के खटीमा नगर में एक ब्लॉगरमीट का आयोजन 9 जनवरी, 2011, रविवार को किया जा रहा है। इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।

जो मित्र किसी 9 जनवरी, 2011, रविवार को यहाँ पधार रहे हैं। उनसे निवेदन है कि वे "हिन्दी भाषा और साहित्य के विकास में ब्लॉगिंग की भूमिका" विषय पर अपना आलेख साथ में लाएँ।

जो किसी कारणवश् इस कार्यक्रम में आने में असमर्थ है। वह भी अपना आलेख rcshashtri@uchcharan.com पर प्रेषित करने की कृपा करें। इस "ब्लॉगरमीट" के पश्चात चयनित आलेखों को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की योजना है।

यहाँ न ही कुहरा है तथा न ही भयंकर सरदी है।
दिन में खूब खिली हुई धूप निकलती है।
इस गुनगुनी धूप को सेंकने में तो दोपहर में पसीना आ जाता है।


यह उत्तराखण्ड में पहला आयोजन होगा।

विस्तृत कार्यक्रम निम्नवत है-

Friday, April 23, 2010

महिला आंदोलन के सौ साल- मंजु मल्‍लिक मनु



पुरुषों के वर्चस्‍व वाले समाज में बराबरी और सम्‍मान के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हालांकि सफर अभी लंबा है लेकिन उम्‍मीद खत्‍म नहीं हुई है। हमें भरोसा है अपनी ताकत और एकजुटता पर। एक दिन समाज में हम सम्‍मान के साथ सर उठा कर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चलेंगे। ऐसा मानना है उत्तराखंड के विभिन्‍न इलाकों से आईं उन महिलाओं का जो लगातार अपने वजूद की खातिर संघर्ष कर रही हैं। महिला आंदोलन के सौ साल पूरे होने पर देहरादून में महिला सामख्‍या ने ‘सृजन और संघर्ष’ के तहत दो दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन किया। सम्‍मेलन में महिलाओं से जुड़ी दिक्‍कतों पर चर्चा तो हुई ही, महिलाओं ने अपने जीवन से जुड़े तजुर्बे को भी साझा किया। ‘महिला सामख्‍या’ महिला सशक्तिकरण के लिए उत्तराखंड के छह जिलों में काम कर रहा है और यहां की अनपढ़ और गरीब महिलाओं को शिक्षित कर उन्‍हें रोजगार मुहैया कराने की दिशा में लगातार सक्रिय है। समय-समय पर सभा-संगोष्‍ठियों के जरिए भी इन महिलाओं को जीवन के सुख-दुख की जानकारी देकर उन्‍हें अपने वजूद के लिए संघर्ष करने को प्रेरित किया जाता है। मशहूर कवियत्री महादेवी वर्मा के जन्‍मदिन पर महिला सामख्‍या हर साल सम्‍मेलनों-समारोहों के जरिए महिलाओं की आवाज को मजबूती के साथ उठाता है। महिला सामख्‍या की निदेशक गीता गैरोला का कहना है कि लंबी जद्दोजहद के बाद महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर सचेत हो रही हैं। पहले थोड़ी दिक्‍कत जरूर हुई लेकिन धीरे-धीरे काम आगे बढ़ा तो महिलाओं को भी लगा कि यह संगठन उनका अपना है और आज छह जिलों चंपावत, उत्तर काशी, उद्यमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और टिहड़ी में करीब पच्‍चीस हजार सदस्‍य हैं। महिला सामख्‍या इन जिलों के 22 विकासखंडों के करीब ढाई हजार गांवों में काम कर रहा है। यह अपने आप में बड़ी बात है। संगठन अब बहुत गंभीरता से महिला बैंक खोलने पर विचार कर रहा है। हालांकि यह काम थोड़ा मुश्‍किल जरूर है लेकिन गीता गैरोला को उम्‍मीद है कि यह काम भी जल्‍द ही संगठन शुरू करने में सक्षम होगा। बड़ी बात यह है कि महिला सामख्‍या जनगीतों के माध्‍यम से महिलाओं में अलख जगा रहा है। संगठन की महिलाएं न सिर्फ गीत लिखती हैं बल्‍कि उनकी धुन बना कर उसे पूरी ऊर्जा से गाती हैं और अपनी पहचान को लोगों के सामने रखती हैं। इन गीतों की वजह से महिलाओं में जागरूकता भी बढ़ी है और अपने होने का एहसास भी।
उत्तराखंड की राज्‍यपाल मारग्रेट अल्‍वा ने सम्‍मेलन का उद्‌‌घाटन किया। उन्‍होंने इस मौके पर गीता गैरोला के संपादन में प्रकाशित पुस्‍तक ‘ना मैं बिरिवा, ना मैं चिरिया’ का विमोचन भी किया। उद्‌घाटन की औपचारिकता के बाद दो दिनों के इस सम्‍मेलन में चार सत्रों में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। ‘महिला आंदोलन के सौ साल’ ‘महिला आंदोलन और मुसलिम महिलाएं’ ‘महिला आंदोलन और दलित महिलाएं’ और ‘महिला आंदोलन और गांधी’ पर आयोजित विचार-विमर्श में महिलाओं से जुड़ी समस्‍याओं पर जोरदार बहसें हुईं। सवाल उठाए गए और इन सवालों के जवाब भी तलाशे गए।
सम्‍मेलन में इस बात का जिक्र बार-बार हुआ कि हिंसा का कोई रूप-रंग, जाति, धर्म और वर्ग नहीं होता। यह तो बस हिंसा होती है, चाहे महिला फिर किसी भी धर्म और जाति की हो। हालांकि कुछ महिलाओं की राय इससे अलग थी और जातीय आधार पर यह सवाल भी उठाए गए कि हिंसा की शिकार महिलाएं खास समुदाय की होती हैं। दलित और पहाड़ की महिलाएं इस हिंसा का शिकार ज्‍यादा होती हैं।
जया श्रीवास्‍तव का मानना था कि इस तरह की बातें तो मुसलिम महिलाओं को लेकर भी कही जा सकती है। खास कर गुजरात के दंगों में मुसलिम महिलाओं के साथ जिस तरह का जघन्‍य अपराध किया गया वह सोच कर ही रौंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन हैरत की बात यह है कि कुछ खास सोच रखने वाली महिलाएं ही इसे सही बताती हुईं घूम रही हैं और इसकी वजह बस इतना है कि जिन महिलाओं के साथ गुजरात में जो घटा वे मुसलमान थीं। दलित महिलाओं के आंदोलन पर रजनी रावत ने अपनी बात रखी। मुसलिम महिलाओं की भूमिका पर शीबा असलम ने अपना वक्तव्‍य महिलाओं की बजाय मुल्‍लाओं पर ज्‍यादा केंद्रितरखा। जाहिर है ऐसे में उन मुसलिम महिलाओं का जिक्र नहीं हो पाया जिन्‍होंने साहित्‍य-कला के क्षेत्र में रिवायतों को तोड़ कर एक नए आंदोलन को खड़ा किया था। पत्रकार फ़ज़ल इमाम मल्‍लिक ने कहा कि मज़हब हमें अनुशासित रख कर इंसान बनाता है। इस्‍लाम के साथ दिक्‍क़त यह रही कि धर्म गुरुओं ने किताबों से उतनी ही बातें लोगों के सामने रखीं जो उनके फ़यादे के लिए थीं। लेकिन इस्‍लाम ने औरतों के लिए जो किया उसका जिक्र नहीं किया जाता लेकिन इस बात का ढोल जोरशोर से पीटा जाता है कि इस्‍लाम महिला विरोधी है जबकि हज़रत मोहम्‍मद ने कई ऐसी नज़ीर पेश की है जिससे औरतों को समाज में सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा दिलाई है। इन सत्रों में हम्‍माद फारूकी, मैत्रीय पुष्‍पा, बटरोही, ओमप्रकाश बाल्‍मिकी, कमला पंत, सिद्धेश्वर सिंह, सुचित्रा वैद्यनाथ, बेबी हालदर, सविता मोहन, मंजु मल्‍लिक मनु, इंदिरा पंचोली ने भी अपने विचार रखे। शुरुआती सत्र में बटरोही ने ‘महादेवी के साहित्‍य में स्‍त्री विमर्श’ विषय पर अपना आलेख पढ़ा। उन्‍होंने कहा कि महादेवी वर्मा की रचनाओं का फिर से मूल्‍यांकन करना ज़रूरी है। चर्चा में पत्रकार राजीव लोचन शाह, डा. शेखर पाठक और कृष्‍णा खुराना ने भी हिस्‍सा लिया। डा दिवा भट्ट ने ‘महिला आंदोलन और गांधी’ पर बीज भाषण दिया।
सम्‍मेलन में कई महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई। अपने संघर्ष, पुरुषों की दुनिया में अकेले रहते हुए अपनी लड़ाई किस तरह लड़ी, इसका बखान उन्‍होंने किया। अपने जख्‍मों को कुरदते हुए उन महिलाओं की आंखें कई बार छलकीं। पर यकीनन उनके हौसलों की दाद देनी होगी क्‍योंकि उन्‍होंने सारे विरोध के बावजूद न सिर्फ अपने वजूद को बचाया बल्‍कि आज वह उसी जगह और समाज में सर उठा कर जी रही हैं। महिला सामख्‍या ने ऐसी करीब दर्जन भर महिलाओं को भी सम्‍मानित किया जिन्‍होंने अपने बूते, अकेले अपने वजूद की खातिर एक बड़ी लड़ाई लड़ी और आखिरकार उस लड़ाई को जीत कर कमजोर महिलाओं का संबल बनी हैं।
दो दिनों के इस सम्‍मेलन में दो नाटकों का मंचन भी हुआ। पहले दिन संभव नाट्य मंच ने ‘फट जा पंचधार’ का मंचन किया तो दूसरे दिन नैनीताल की रंग संस्‍था ‘युगमंच’ ने ‘जिन लाहौर नहीं देख्‍या’ का मंचन चर्चित रंगकर्मी जहूर आलम के निर्देशन में किया। प्रस्‍तुति के लिहाज़ से दोनों नाटकों ने दशर्कों से सरोकार बनाया।

Monday, April 13, 2009

खटिमा में हुआ बालसाहित्यकारों का सम्मेलन


11 अप्रैल 2009 को खटईमा (उधम सिंह नगर, उत्तराखंड) में बाल साहित्यकारों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। यह आयोजन बालकल्याण संस्था, खटिमा और नेशबल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इस संगोष्ठी में देश भरके बालसाहित्यकारों ने भाग लिया, जिनमें से अधिकांश को बालसाहित्य शिरोमणि से नवाजा गया। नेशनल बुक ट्रस्ट ने इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता डॉ॰ श्याम सिंह शशि ने की। इस अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट और अनेकों बालसाहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

प्रस्तुत है चित्रों से भरी यह रिपोर्ट-





प्रस्तुति- शमशेर अहमद खाँ, केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान