Showing posts with label Lal Bihari Lal. Show all posts
Showing posts with label Lal Bihari Lal. Show all posts

Wednesday, April 13, 2011

डॉ. हैनिमन का जन्म दिवस समारोह संपन्न



नई दिल्ली: होम्योपैथी की खोज करने वाले डॉ सैमुएल फेडरिक हैनिमन का २५६ वा जन्म दिवस भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी पर कार्यरत संस्था सिम्पैथी ने अपने मुख्यालय ओमनगर,बदरपुर में दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल द्वारा दीप प्रज्वाल्लन के साथ मनाया. इस अवसर पर सिम्पैथी के निदेशक डॉ. आर. कान्त ने डॉ हैनिमन को याद करते हुए उनके द्वारा होम्योपैथी के लिए किये गए त्याग और समर्पण के बारे में विस्तृत रूप से बताया. डी.आई.एच पी.पी.एस के निदेशक डॉ.के. के. तिवारी ने विश्व में चर्चित हो रही होम्योपैथी की सफलता पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की यह डॉ. हैनीमन की एक अच्छी सोंच का परिणाम है. डॉ अख्तर हुसैन अंसारी ने उनके जीवन और संघर्ष के बारे में लोगों को बताया और कहा की होम्योपैथी ही एक ऐसी पद्धति है जो बिना कुप्रभाव डाले अपना असर दिखाने में सक्षम है. इस अवसर पर राकेश कनौजी, के. पी. सिंह.लाल कला मंच की अध्यक्ष सोनू गुप्ता,मनोज गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ती उपस्थित थे.

Wednesday, November 3, 2010

दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल को रवीन्द्र ज्योति साहित्य गौरव सम्मान



नई दिल्लीः दिल्ली रत्न साहित्य लेखक श्री लाल बिहारी लाल को रवीन्द्र ज्योति साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा, जीन्द से प्रकाशित राष्ट्रीय मासिक पत्रिका रवीन्द्र ज्योति एवं हरियाणा साहित्य आकादमी, पंचकुला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अमृत महोत्सव, जीन्द में हिन्दी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा.ए.के. चावला एवं प्रख्यात साहित्यकार डा. रामनिवास मानव द्वारा संयुक्तरुप से प्रदान किया गया। अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन होटल सागर रिर्सोट,जीन्द में समपन्न हुआ। श्री लाल बिहारी लाल को सम्मान स्वरुप प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया। श्री लाल को पूर्व में देश के दर्जनों संस्थाए सम्मानित कर चुकी है। इन्हें हाल ही में लघु कथा सम्मान-2010 हम सब साथ-साथ पत्रिका, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया हैं।

प्रस्तुतिः सोनू गुप्ता
09953113975

Monday, August 23, 2010

दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल द्वारा निदान क्लिनिक का उदघाटन



नई दिल्लीः अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत गैर सरकारी संस्था सरस्वती एजुकेशनल वेलफेयर एवारनेस(सेवा)के तत्वाधान में शिव मंदिर के पास साई नगर, बदरपुर, नई दिल्ली में दिल्ली रत्न लाल बिहारी लाल द्वारा निदान क्लिनिक का उदघाटन किया गया ।
इस अवसर पर डा. के.के. तिवारी, डा. आर कान्त, डा. एन के सिंह, संस्था के अध्यक्ष श्रीमती अनिता पाण्डेय, महासचिव श्री धुरेन्द्र राय, समाजसेवी श्री रामजीवन मॉझी, श्री दिनेश गुप्ता, श्री रवि शंकर, श्री कृपा शंकर आदि सहित अन्य गन्य मान्य व्यक्ति मौयूद थे। इस केन्द्र का संचालन डा. एन. के. सिंह तथा डा. अश्विनि कुमार सिंह करेंगे। श्री लाल ने सेवा द्वारा इस तरह के केन्द्र के स्थापना पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गरीबों को इसका लाभ अब क्षेत्र में ही अवश्य मिलेगा।

प्रस्तुतिः सोनू गुप्ता
फोन 9953113075

Wednesday, June 9, 2010

पर्यावरण मित्र-2010 सम्मान से लाल बिहारी लाल सम्मानित

नई दिल्ली
लाल कला, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना मंच, नई दिल्ली के सचिव पर्यावरणप्रेमी श्री लाल बिहारी लाल को पर्यावरण को समर्पित संस्था पर्यावरण सचेतक समीति एवं उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, की क्षेत्रीय शाखा गाजियाबाद द्वारा संयुक्त रुप से बिश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में दिल्ली रत्न, पर्यावरणप्रेमी श्री लाल बिहारी लाल को पर्यावरण मित्र-2010 सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेरठ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपत्ति डा. आर.बी.एल. गोस्वामी एवं पर्यावरण सचेतक समीति के अध्यक्ष डा. विजयपाल बघेल द्वारा संयुक्त रुप से सम्मानित किया गया। श्री लाल को सम्मान स्वरुप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा पौधे प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम साहिबाबाद फल एवं सब्जी मण्डी के सभागार में आयोजित किया गया। श्री लाल को यह सम्मान पर्यावरण लेखन के माध्यम से इसके संरक्षण में सहायता के लिए इनके द्वारा संपादित कृति धरती कहे पुकार के लिए दिया गया।
श्री लाल को देश की कई जानी मानी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थायें सम्मानित कर चुकी है। हाल ही में इन्हें 1जून को पत्रकारिता दिवस पर भी राष्ट्रभाषा समिति द्वारा सम्मानित किया गया है। पिछले दिनों दिनों हास्यश्री-2010 सम्मान प्रदान किया गया था।

Wednesday, March 17, 2010

माता सुंदरी कॉलेज में हुए अनेक साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम


गिद्धा डॉंस प्रस्तुत करती छात्राएं

नई दिल्ली। यहॉं नॉन कॉलिजिएट वूमन बोर्ड के माता सुंदरी कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर सुश्री कमलेश कौर (नान कॉलेज इंचार्ज) के संयोजन में अनेक साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुंदर आयोजन किया गया। इन विभिन्न कार्यक्रमों का कॉलेज स्टॉफ व छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद लयाल (निदेशक-नान वूमन कॉलिजिएट) ने गत वर्ष की परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाली व विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली छात्राओं की विशेष रूप से प्रशंसा की और उनके निरन्तर आगे बढ़ने की कामना की। समारोह के प्रारम्भ में परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली विभिन्न प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डा. रवीन्द्र कौर के निर्देशन में प्रस्तुत गिद्धा डॉंस व श्री गोविन्द के निर्देशन में प्रस्तुत पश्चिमी नृत्य में छात्राओं ने अपने मनोहारी प्रस्तुतकिरण से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भ्रूण हत्या पर प्रस्तुत नाटक भी प्रभावशाली रहा। समारोह के दौरान दिल्ली के श्री किशोर श्रीवास्तव का लाफ्टर शो व 25वें वर्ष में चल रही उनकी जन चेतना कार्टून पोस्टर प्रदर्शनी ‘खरी-खरी’ भी आकर्षण का केंद्र रही।
समस्त आयोजन को सफल बनाने में सर्वश्री डॉ. इंदु सिंह, डॉ. हरीश अरोड़ा एवं डॉ. लोकेश का विशेष सहयोग रहा।


किशोर श्रीवास्तव की जन चेतना कार्टून पोस्टर प्रदर्शनी ‘खरी-खरी’ का अवलोकन करते दर्शकगण

- प्रस्तुतिः लाल बिहारी लाल

Monday, March 8, 2010

सीमा तिवारी की आवाज से मधुमई हुई शाम



नई दिल्ली । 8 मार्च 2010

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर माननीय लोकसभा अध्यक्षा मीरा कुमार जी का निवास और सुर में पिरोई हुई देश की जानी मानी लोक गायिका सीमा तिवारी की आवाज से मधुमास के महीने की शाम मधुमई हो गई. इस कार्यक्रम की शुरूआत "दिल्ली के धरती ह लोग भोजपुरिया स्वागत में रउरा हमार झुकल बा मउरिया .............................. गीत के साथ हुई. चइती गीत "आधी आधी रतिया जगावे इ कान्हा तोरीरे बंसुरिया......... एवं "बनेबने फुलवा फुलइले हो रामा एही मधुमसवा................ पर लोग झूमने पर मजबूर हो गये। सीमा तिवारी ने इस मौके पर महिलाओं एवं भोजपुरी में आ रही अश्लीलता के लिए एक सन्देश गीत "हरियर टीकुलिया लहरेदार टिकुली गिरे न पावे..................... भी गाया।
इस समारोह का आयोजन पटना विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया था। इस समारोह में भूतपूर्व राज्यपाल डॉ भीस्म नारायण सिंह, आई.पी.एस आमोद कंठ, आई. ई. एस. श्री मंजूल जी, पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष श्री शिवजी सिंह, श्री हरेन्द्र प्रताप सिंह, सिम्पैथी के निदेशक डॉ आर. कान्त. एवं समाजसेवी लाल बिहारी लाल सहित कई गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। अंत में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



प्रस्तुति: सीमा तिवारी

Wednesday, February 10, 2010

लाल बिहारी लाल को शब्द-साधक सम्मान

नई दिल्ली



समाजिक एवम सांस्कृतिक को सर्मपित संस्था सिम्पैथी द्वारा 61वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में दिल्ली रत्न श्री लाल बिहारी लाल को हिन्दी सेवा के लिए शब्द-साधक सम्मान प्रो(डा.) विनोद शंकर पाण्डेय एवं मीठापुर के निगमपार्षद श्री महेश आवाना द्वारा संयुक्त रुप से सम्मानित किया गया। श्री लाल को हाल ही में साहित्य सृजन, रविन्द्रनाथ टैगोर, हास्यश्रा-2010 सम्मान मिला था।

प्रस्तुतिः सोनू गुप्ता