Showing posts with label Suresh Nirav. Show all posts
Showing posts with label Suresh Nirav. Show all posts

Saturday, July 31, 2010

निमंत्रणः साहित्य शिरोमणि स्वर्गीय पंडित दामोदर दास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान समारोह

नई दिल्ली।

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 11 अगस्त 2010 को हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार-पत्रकार एवं स्वतंत्रता
सम्मानित होने वाली विभूतियाँ
  • प्रदीप पंडित (संपादक-शुक्रवार)
  • मणिकिशोर तिवारी (संपादक-लोकायत)
  • संतोष चौबे (चेअरमैन-आईसेक्ट संपादक-आई.टी इंडिया)
  • शैलेश भारतवासी (संपादक-हिंदी ब्लाग-हिंद युग्म डॉट कॉम)
  • विजया भारती (लोक गीत गायिका)
  • डॉ. प्रेमलता नीलम (हिंदी कवयित्री)
  • डॉ. आनंद सुमन (संपादक-सरस्वती सुमन)
  • संजीव सेंगर (प्रकाशक)
  • अंकित जैन (टीवी सीरियल निर्माता)
  • राजकुमार सचान होरी (कवि-कथाकार)
  • रूपनारायम सोनकर (दलित साहित्यकार)
  • कमलेश चतुर्वेदी (अंतर्राष्ट्रीय भूगर्भवेत्ता)
सेनानी साहित्य शिरोमणि स्वर्गीय पंडित दामोदर दास चतुर्वेदी की स्मृति में हर साल आयोजित किया जानेवाला स्मृति सम्मान समारोह भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद,आजाद भवन,आईटीओ के सभागार में सायं 5.00 बजे आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उदघाटन संसद सदस्य एवं संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष सत्यव्रत चतुर्वेदी करेंगे। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के महानिदेशक सुरेश के. गोयल, समारोह के जहां मुख्य अतिथि होंगे, वहीं हिंदुस्तान मीडिया वेंचर के प्रधान संपादक शशि शेखर इस समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी के लोकप्रिय कवि एवं पत्रकार पंडित सुरेश नीरव होंगे। आयोजन के केन्द्रीय कथ्य का विषय प्रवेश संडे इंडियन के संपादक ओंकारेश्वर पांडेय करेंगे।

इस अवसर पर कला,साहित्य, संगीत, पत्रकारिता, विज्ञान और हिंदी ब्लाग लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशिष्ट लोगों को साहित्य शिरोमणि स्वर्गीय पंडित दामोदर दास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान-2010 से अलंकृत भी किया जा रहा है। जिसमें प्रदीप पंडित (संपादक¬-शुक्रवार), मणिकिशोर तिवारी (संपादक-लोकायत), संतोष चौबे (चेअरमैन-आईसेक्ट संपादक-आई.टी इंडिया) शैलेश भारतवासी (संपादक-हिंदी ब्लाग-हिंद युग्म डॉट कॉम), विजया भारती (लोक गीत गायिका), डॉ. प्रेमलता नीलम (हिंदी कवयित्री), डॉ. आनंद सुमन(संपादक-सरस्वती सुमन), संजीव सेंगर(प्रकाशक), अंकित जैन (टीवी सीरियल निर्माता), राजकुमार सचान होरी (कवि-कथाकार), रूपनारायम सोनकर (दलित साहित्यकार) तथा कमलेश चतुर्वेदी( अंतर्राष्ट्रीय भूगर्भवेत्ता) के नाम उल्लेखनीय हैं।

इसी कार्यक्रम में हिन्द-युग्म प्रकाशन द्वारा प्रकाशित डॉ॰ अरुणा कपूर के उपन्यास 'उनकी नज़र है हम पर' का विमोचन भी होगा।

समारोह के दूसरे चरण में राष्ट्रीय एकता और सदभाव विषय पर कवि सम्मेलन में प्रकाश प्रलय, डा. अरविंद चतुर्वेदी, मृगेन्द्र मकबूल, अरविंद पथिक, भगवान सिंह हंस, डॉ. मधु चतुर्वेदी कविता पाठ करेंगे। समारोह के स्वागताध्यक्ष ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी तथा संयोजक रजनीकांत राजू ने इस अवसर पर अधिक-से-अधिक साहित्यप्रेमियों को उपस्थित रहने की अपील की है।

स्थान- आजाद भवन, आईटीवी, नई दिल्ली
समय- सायं 5 बजे

कार्यक्रमोपरांत भोजन की व्यवस्था है।


(निमंत्रण-पत्र को बड़ा करके देखने और पूरा विवरण पढ़ने के लिए निम्नलिखित चित्रों पर क्लिक करें)

Tuesday, July 20, 2010

डॉ॰ रमा द्विवेदी कृत 'रेत का समंदर' का विमोचन सम्पन्न



अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन, भोपाल का 22वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 10/7/2010-11/7/2010 भोपाल के अरेरा कालोनी स्थित चित्रांश महाविद्यालय के परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पं. श्री लक्ष्मीकान्त शर्मा, मंत्री, संस्कृति, जनसंपर्क, उच्चशिक्षा एवं खनिज संसाधन, मध्य प्रदेश, मंचासीन हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश चतुर्वेदी ने अध्यक्षता की। राष्ट्रीय महासचिव पं. सुरेश नीरव, कर्नल विपिन चतुर्वेदी, प्रो. यासमीन सुलताना नक़वी (ओसाका वि.वि.,जापान), डा. मधु चतुर्वेदी ने उद्गाटन सत्र में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। पं. लक्ष्मी कान्त शर्मा के कर कमलों से संस्था द्वारा प्रदत्त विविध सम्मानों से प्रान्त-प्रान्तान्तर से आए साहित्यकारों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात मंत्री जी के द्वारा विविध विधाओं की पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।
इसी क्रम में हैदराबाद की वरिष्ठ कवयित्री डॉ.रमा द्विवेदी के काव्य संग्रह ‘रेत का समन्दर’ का विमोचन माननीय मंत्री श्री पं. लक्ष्मी कान्त शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। डॉ. अहिल्या मिश्र ने कवयित्री डॉ. रमा द्विवेदी के काव्य संग्रह की जानकारी दी और अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। पं. लक्ष्मी कान्त शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा -‘साहित्यकार प्रणम्य होते हैं। साहित्य लेखन के माध्यम से जनजागृति एवं समाज निर्माण की महती भूमिका निभाते हैं। द्वितीय सत्र में बहु भाषा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया, जिसमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं- डॉ. यासमीन सुलताना नक़वी, डॉ. राजश्री रावत, जगदीश श्रीवास्तव, जगदीश किंजल्क, डा. संध्या भराडे, रमा कान्त पूनम, पं. सुरेश नीरव, डॉ. मधु चतुर्वेदी, श्याम बिहारी सक्सेना, डॉ. प्रेमलता नीलम, उषा रानी, राजेश टैगोर, क्रान्ति चतुर्वेदी, डॉ. सरोज ललवानी, डा. शशि नायक, डॉ. अहिल्या मिश्र, डॉ. रमा द्विवेदी, कृति चतुर्वेदी, रजनी कान्त राजन, रिचा अनुरागी, देवकी नंदन शुक्ल, तपन बंद्यौपाध्याय, अंजना अनिल, यतींद्र राही, वीरेन्द्र सिंह, राम स्वरूप शाह, बनवारी लाल वर्मा, मधु सक्सेना, वैभव कोतवाल, डॉ. एन.एम मूर्ति, अश्विनी वर्मा इत्यादि ने भाग लिया ।



11/7/2010 के प्रात: प्रथम सत्र राष्ट्रीय महिला साहित्यकार सम्मेलन के नाम रहा और इस अवसर पर मंचासीन हुईं डॉ. सरोज ललवानी (अध्यक्ष), डॉ. यासमीन सुलताना नक़वी, डॉ. अहिल्या मिश्र एवं डॉ. मधु चतुर्वेदी विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। डॉ. अहिल्या मिश्र ने अपने उद्बोधन में सभ्यता, संस्कृति एवं भाषात्मक संकट से आगाह करते हुए इससे निपटने हेतु साहित्यकारों को एक जुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस सत्र में महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई एवं कवयित्री सम्मेलन में डॉ. रमा द्विवेदी, डॉ. प्रेमलता नीलम, डॉ. राजश्री रावत, डॉ. मधु चतुर्वेदी, डॉ. शशि नायक, डॉ. शीला तिवारी, डॉ. रिचा अनुरागी, डॉ. कमला सक्सेना, आदि ने गीत-ग़ज़ल कविताओं के माध्यम से अपना संदेश प्रेषित किया। अपरान्ह सत्र में राष्ट्रीय परिसंवाद में ‘भारतीय भाषाओं की उपेक्षा और समन्वय, आंग्ल भाषा का बढ़ता प्रभाव' लेखकों की समस्याओं पर चर्चा संपन्न हुई। इस सत्र के मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल जैन, अध्यक्ष निर्धन वर्ग कल्याण आयोग, म. प्र. विशिष्ट अतिथि श्री आशीष उपाध्याय, आई ए. एस., आयुक्त उच्च शिक्षा, म.प्र. थे। सायं समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. संतोष चौबे, कुलपति, सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, रायपुर रहे। अधिवेशन के अन्त में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ और कृति चतुर्वेदी के आभार से कार्यक्रम समाप्त हुआ ।

प्रस्तुति: डा.रमा द्विवेदी

Thursday, March 25, 2010

IIC में दलित साहित्यकार की पुस्तक का लोकार्पण



दलित साहित्यकार रूप नारायण सोनकर की कृति डंक का लोकार्पण पिछले दिनों इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक विंदेश्वर पाठक ने किया। उन्होंने कृति के बारे में अपनी राय ज़ाहिर करते हुए कहा कि समाज जो व्यवहार दलितों के साथ कर रहा है, उसका वर्णन इसमें है। इस अवसर इर गगनांचल के संपादक अजय गुप्ता, एचटी मीडिया समूह के प्रकाशक राकेश शर्मा और शुक्रवार के संपादक प्रदीप पंडित और मंच के कवि सुरेश नीरव भी मंचासीन थे। गौरतलब है कि एक दलित लेखक की कृति पर आयोजित कार्यक्रम में गैर दलित बुद्धिजीवियों की उपस्थिति ही अधिक थी।